सरायकेला ( दीपक कुमार दारोघा ) : जिला के चांडिल नियोजनालय में एक दिवसीय रोजगार मेला आयोजित।
उक्त रोजगार मेला में कई नियोजकों ने भाग लिया।जिसमें करीब 400 अभ्यर्थियों ने विभिन्न पदों के लिए चयन प्रक्रिया में भाग लिया।
सूत्रों के मुताबिक साक्षात्कार के माध्यम से 209 अभ्यर्थियों को शॉर्टलिस्ट किया गया है। और इसमें 67 अभ्यर्थियों को विभिन्न नियोजकों द्वारा चयन किया गया। सूत्रों ने यह भी बताया कि चयन प्रक्रिया में स्थानीय नियोजन नीति के दिशा निर्देश का पालन किया गया।
रोजगार मेला में चांडिल नियोजन पदाधिकारी श्री रवि कुमार, यंग प्रोफेशनल सुश्री यूनिस, ओरिया प्रधान लिपिक श्रीमती रोमा तिवारी, श्रीकांत लाल, प्रीतोश कुमार सहित नियोजकों के प्रतिनिधिगण की सक्रियता रही। चिलचिलाती धूप में बेरोजगारों का हुजूम रोजगार मेला में रोजगार तलाशने में सक्रिय दिखे।


