आरोपी जवान के खिलाफ पॉक्सो एक्ट तथा एससी -एसटी एक्ट के तहत कार्रवाई की मांग


 चाईबासा ( संतोष वर्मा ) :  कोल्हान भूमि बचाओ समिति ने दुष्कर्म के प्रयास के आरोपी सीआरपीएफ जवान के खिलाफ पॉक्सो एक्ट तथा एससी-एसटी एक्ट के तहत कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में समिति की ओर से अध्यक्ष विनोद कुमार सावैयां, उपाध्यक्ष डीबर देवगम तथा सचिव भगवान देवगम ने राष्ट्रपति के नाम उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा है। इसके अलावे पुलिस अधीक्षक तथा मुफ्फसिल थाना प्रभारी को भी प्रतिलिपि सौंपी गयी है।
 

ज्ञापन में कहा गया है कि जोजोहातु में एक नाबालिग लड़की से दुष्कर्म का प्रयास करनेवाले  सीआरपीएफ जवान के खिलाफ पॉक्सो एक्ट तथा एससी एसटी एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्जकर कार्रवाई की जाए। जोजोहातु स्थित सीआरपीएफ कैंप के एक जवान ने 14 जून 2023 की मध्यरात्रि करीब 12 बजे पास के ही मकान में घुसकर एक आदिवासी नाबालिग लड़की से दुष्कर्म का प्रयास किया था। लेकिन पीड़िता की ओर से शिकायत के बाद भी आरोपी के खिलाफ कोई कार्रवाई की सूचना नहीं है। आरोपी पर कार्रवाई जरूरी है। क्योंकि इसके पहले भी दुष्कर्म के प्रयास तथा छेड़खानी की घटनाएं घट चुकी हैं। शिकायतों को थाने से रफा दफा कर दिया गया था। समिति ने ज्ञापन में सीआरपीएफ कैंप को प्राथमिकी विद्यालय जोजोहातु तथा आंगनबाड़ी भवन से अन्यत्र शिफ्ट किये जाने की भी मांग की है।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post