झामुमो जिला समिति ने जिला मुख्यालय चाईबासा समेत जिले के सभी प्रखंड मुख्यालयों में कार्यक्रम आयोजित कर "संताल हूल" के नायक अमर शहीद वीर सिद्धू-कान्हू, चांद-भैरव और फूलो- झानो समेत सैकड़ों गुमनाम शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित किया।


 चाईबासा ( संतोष वर्मा ) :  "हूल दिवस" के अवसर पर झामुमो प० सिंहभूम जिला समिति ने जिला मुख्यालय चाईबासा समेत जिले के सभी प्रखंड मुख्यालयों में कार्यक्रम आयोजित कर "संताल हूल" के नायक अमर शहीद वीर सिद्धू-कान्हू, चांद-भैरव और फूलो- झानो समेत सैकड़ों गुमनाम शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित किया। 

इसी क्रम में झामुमो प० सिंहभूम जिला समिति द्वारा परिसदन भवन चाईबासा के सभागार में "हूल दिवस" मनाया गया जहां जिला सचिव सोनाराम देवगम, झारखंड आंदोलनकारी चिन्हितीकरण आयोग के सदस्य भुवनेश्वर महतो, जिला परिषद अध्यक्ष लक्ष्मी सुरेन, जिला उपाध्यक्ष इकबाल अहमद, जिला संगठन सचिव चम्बरु जामुदा, जिला संयुक्त सचिव सुनील सिरका, चाईबासा नगर अध्यक्ष राहुल तिवारी समेत जिला समिति के पदाधिकारियों ने सिद्धू-कान्हू के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित किया मौके पर कैसर परवेज, विश्वनाथ बाड़ा, ताराकान्त सिजुई, रौशन कुमार, अर्जुन बानरा, शम्मी सिंह, रवि रजक, किशोर दास, शिवचरण मछुवा, अमित पोद्दार, समेत अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।


इस अवसर पर जिला सचिव सोनाराम देवगम ने कहा कि जल जंगल जमीन तथा अपने लोगों के स्वाभिमान और अधिकारों की रक्षा के लिए सिद्धू-कान्हू, चांद-भैरव और फूलो-झानो के नेतृत्व में संताल आदिवासियों ने अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ आर पार का लड़ाई लड़ते हुए अपना बलिदान दिया था। 30 जून "हूल दिवस" के अवसर पर हम उन्हीं अमर शहीदों, महान स्वतंत्रता सेनानियों को याद कर उनसे प्रेरणा लेते हैं। 

सच्चाई यही है कि आदिवासी ही भारत के प्रथम स्वतंत्रता सेनानी हैं जिन्होंने कभी भी किसी की गुलामी स्वीकार नहीं की परन्तु दुर्भाग्य से उन महान स्वतंत्रता सेनानियों को, आदिवासियों को इतिहास में उचित स्थान और सम्मान नहीं दिया गया । माननीय मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के नेतृत्व में झारखंड सरकार द्वारा पहली बार उन अमर शहीदों के नाम पर सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जमीन पर उतार कर उन महान स्वतंत्रता सेनानी अमर शहीदों को सम्मान देने का काम किया है - सोनाराम देवगम, सचिव, झामुमो प० सिंहभूम जिला समिति।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post