चाईबासा ( संतोष वर्मा ) : पश्चिमी सिंहभूम जिला समाहरणालय स्थित सभागार में उपायुक्त अनन्य मित्तल की अध्यक्षता में मंगलवार को बैठक हुई। बैठक में शिक्षा के क्षेत्र में कार्य करने के लिए जियो-ईंबाईब के संग एमओयू पर हस्ताक्षर करने के बाद दस्तावेज को एक-दूसरे को दिया।
इसके तहत जिले के 756 सरकारी विद्यालयों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित प्लेटफॉर्म के माध्यम से अगले एक वर्ष के लिए निःशुल्क शिक्षा उपलब्ध कराया जाएगा।
अॉनलाइन प्लेटफॉर्म शिक्षकों और विद्यार्थियों दोनों के लिए कारगर रहेगा तथा इसके द्वारा पाठ्यक्रम आधारित गणित, विज्ञान और सामाजिक विषयों की पढ़ाई सुनिश्चित की जाएगी। इस परियोजना से जिला अंतर्गत 3,400 शिक्षक एवं 1,36,000 विद्यार्थी लाभान्वित होंगे। मौको पर जिला योजना पदाधिकारी राजीव रंजन सिंहा, जिला शिक्षा अधीक्षक अभय कुमार शील, अनुमंडल शिक्षा पदाधिकारी मधुकर कुमार, जियो-ईंबाईब से इब्राहिम नफीस, शिक्षा परियोजना से सहायक कार्यक्रम पदाधिकारी सहित पीएमयू सदस्य उपस्थित रहे।

