गोइलकेरा प्रखंड के झीलरुवा के प्रोजेक्ट उच्च बिद्यालय +2 में मेट्रिक और इंटर पास में टॉपर करने वाले 21 छात्र छात्राओं को किया गया सम्मानित


 चाईबासा ( संतोष वर्मा ) :   गोइलकेरा प्रखंड के झीलरुवा के प्रोजेक्ट उच्च बिद्यालय +2 में मेट्रिक और इंटर पास में टॉपर करने वाले 21 छात्र छात्राओं को सम्मानित करने के लिए मुख्य अथिति के रूप में शामिल हुए। जिसमे जिला परिषद सदस्य मानसिंह त्रिया और ज्योति मेरेल भी बिशिस्ट अथिति के रूप में शामिल हुए। वर्ष 2023 के परीछा में इंटर से 98% और मेट्रिक से 95% का रिजल्ट होने और हाई मार्क्स 93% लाने से स्कूल के सभी शिक्षक उत्साहित थे। 


जॉन मिरन मुंडा ने छात्रों को सम्मानित करते हुए कहा की गोईल केरा प्रखंड आर्थिक रूप से काफी पिछड़ा है लेकिन पढ़ाई को लेकर छात्रों का जो जब्बा है काफी सराहनीय है। मैं इस उपलब्धि को पुरे जिला भर के सरकारी बिद्यालयों में सबसे खास समझता हूँ क्यूंकि इतने अभाव में भी इतना अच्छा रिजल्ट दिया। 

राज्य सरकार को इस तरह के बिद्यालय के प्रिंसिपल और शिक्षको को सम्मानित किया जाना चाहिए ताकि बाकि बिद्यालय के शिक्षक भी अपने बिद्यालय का रिजल्ट अच्छा करें। आज हमलोग भी पढ़ाई करते हुए राजनीति कर रहें हैं और समाज के लिए बेहतर करने का कोशिश कर रहें हैं। लेकिन ये सभी काम बेहतर शिछा से ही सम्भव है। आप लोग सभी कल के भबिष्य हैं। आपलोगो के ऊप्पर समाज और देश को बेहतर बनाने का जिम्मेदारी होगा। आपलोग जैसे सोचेंगे और करेंगे वैसे ही समाज और देश का बिकास होगा। 

आजतक हमलोगो के सामने जो है वो हमारे नेता, अफसर, इंजिनियर, डॉ सभी का देन है। इसलिए आगे आपलोग जिम्मेदारी लीजिये और ये सभी आपके बेहतर शिछा के हांसिल करने से होगा। शिछक हमेशा भगवान से पहले आता है क्यूंकि उनके द्वारा ही भगवान की पहचान और महत्व को समझा जाता है। जॉन मिरन मुंडा ने कहा की जिला परिषद की बैठक में इस स्कूल में छात्रा वास, कमरा,शौचालय और शिक्षको की कमी को दूर करने के लिए प्रस्ताव रखा जायेगा।

अंत में सभी इस रिजल्ट के लिए शिक्षको का ताली से आभार बेक्त किया गया।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post