सरायकेला ( दीपक कुमार दारोघा ) : झारखंड दौरे पर पहुंचे महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने रांची, खूंटी में संबोधन के दौरान लोगों की भावनाओं को उजागर किया।
महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने खूंटी बिरसा कॉलेज स्टेडियम में हुई महिला स्वंय सहायता सम्मेलन में संबोधन के दौरान कहा कि झारखंड में जितना विकास होना चाहिए नहीं हो पाया। झारखंड बने 22 साल पूरा हो गया। उन्होंने महिलाओं का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि आने वाले समय में अनेक क्षेत्र में महिलाओं के नेतृत्व में विकास की गाथा लिखी जाएगी। उन्होंने यहां लगी विभिन्न स्टॉल का भी निरीक्षण किया।
शाम को वह नामकुम रांची में हुई आईआईटी दीक्षांत समारोह में शामिल हुए।
इससे पहले 24 मई को उन्होंने रांची में नवीन सुविधा से परिपूर्ण झारखंड उच्च न्यायालय के नए भवन का उद्घाटन किया।
उद्घाटन समारोह में महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने फैमिली काउंसलिंग का जिक्र करते हुए न्याय मामले में नवाचार की ओर इशारा किया। उन्होंने कहा कि निचले लोगों को न्याय मिलना चाहिए।
महामहिम द्रौपदी मुर्मू देवघर में भगवान शिव के प्रति आस्था जताया एवं पूजा अर्चना की। इससे पहले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड में महामहिम राष्ट्रपति का स्वागत किया।





