किसके आदेश पर चक्रधरपुर में प्रिट होती है अवैध लॉटरी का टिकट, कौन है पिंटु प्रमाणिक जो झारखण्ड, बिहार व बंगाल में करता है लॉटरी टिकट का सफलाई


चाईबासा ( संतोष वर्मा ) : एक ओर जहां खैनी और गुठका पर सरकार प्रतिबंध लगा रखी है, उसी प्रकार चंद घंटों में करोड़पति और लाखपती बनाने का सपना दिखाने वाला अवैध लॉटरी का खेल पर भी प्रतिबंध लगा हुआ है। इसके बावजूद धड्डले से चल रहा है अवैध लॉटरी टिकट का खेल और टिकट प्रिटिंग का कारोबार।

घंटों में करोड़पति और लाखपती बनाने का सपना दिखाने वाला अवैध लॉटरी का खेल....


चक्ररधरपुर में इस लॉटरी टिकट का प्रिंट का कारोबार...

इधर अवैध लॉटरी का खेल को बंद कराने के लिए चाईबासा पुलिस आये दिन छापेमारी करती है खेल संचालक के गुर्गे को पकड़ती भी और जेल भी भेजती है, लेकिन दो तीन दीन बाद वह खेल फिर से पूर्व की कोल्हान प्रमंडलिय में शुरू हो जाता है।लेकिन मजे कि बात है इस लॉटरी टिकट का प्रिंट का कारोबार चक्रधरपुर में होता है, और टिकट प्रिर्टर का मशीन चक्ररधरपुर में ही बैठा रखा है। 

.......20-30 लाख रूपये का प्रिर्टर मशीन


इधर यह चर्चा का बिषय बना हुआ है कि पुलिस के द्वारा कार्रवाई किए जाने के बाद ना खेल रूक रहा है और ना ही टिकट प्रिंट का कारोबार। आखिर कौन है पिंटु प्रमाणिक जो 20-30 लाख रूपये का प्रिर्टर मशीन बैठा रखा है और उसी मशीन से टिकट का प्रिंट करता है। 

बंगाल और ओड़िसा में भी पहूंचती है लॉटरी का टिकट।

कई ग्रामीणों नें यह कयास लगा रही है कि आखिर जब इस खेल पर प्रतिबंध है किसके आदेश पर अवैध लॉटरी का खेल का संचालन होता है और प्रतिबंध है तो कहां से जिला मुख्यालय और आस पास के क्षेत्र में खेल संचालक तक पहूंचती है टिकट। इतना ही नहीं बंगाल और ओड़िसा भी इसी चक्रधरपुर से पहूंचती है लॉटरी का टिकट।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post