मध्य विद्यालय आसनपाठ के बच्चों के लिए विज्ञान शिक्षक विमल किशोर बोयपाई एवं विद्यालय प्रबंधन समिति द्वारा आयोजित पांच दिवसीय समर कैंप का रंगारंग समापन


चाईबासा ( संतोष वर्मा ) : मझगांव प्रखंड अंतर्गत मध्य विद्यालय आसनपाठ के बच्चों के लिए विज्ञान शिक्षक विमल किशोर बोयपाई एवं विद्यालय प्रबंधन समिति द्वारा आयोजित पांच दिवसीय समर कैंप का रंगारंग समापन हुआ। इस अवसर पर बच्चों ने ब्राजील जुम्बा नृत्य, तीरंदाजी,कराटे,बॉक्सिंग,बेकार वस्तु बना क्राफ्ट,सामान्य ज्ञान, स्पोकन इंग्लिश ,योग,रोप क्लाइंबिंग आदि प्रदर्शनी प्रस्तुत किया।


 मौके पर पूर्व सांसद चित्रसेन सिंकू,लोकायुक्त के सचिव सचिन्द्र बिरुवा,पूर्व इंडियन ब्यूरो ऑफ माइंस के चीफ कंट्रोलर सिंगा तियू, पूर्व बैंक पदाधिकारी घनश्याम गागराई, भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र, मुम्बई के पूर्व कर्मी बालकिशोर सिंकू, मुंबई रेलवे के पूर्व पदाधिकारी चंद्रमोहन बिरुवा, पुलिस सार्जेंट मेजर रांधो देवगम, डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय के सहायक प्रोफेसर दिलदार पुरती, शिक्षकगण कृष्णा देवगम,सालेन पाट पिंगुवा, रविन्द्र बाल संस्कार केन्द्र, असुरा के डायरेक्टर ने शिक्षा से संबंधित प्रेरक विचार व्यक्त किया। पूर्व सांसद चित्रसेन सिंकू ने कहा कि शिक्षक और माता-पिता की इच्छाशक्ति से हर मुसीबत में शिक्षा प्राप्त किया जा सकता है। लोकायुक्त के सचिव सचिन्द्र बिरुवा ने कहा कि हमें ऐसा शिक्षा ग्रहण करना है कि हर व्यक्ति हमें सम्मान की दृष्टि से देखे। भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र मुम्बई पूर्व कर्मी बालकेश्वर सिंकू ने कहा कि गरीबी के कारण हम कभी शिक्षा से दूर नहीं रहें। 


पूर्व बैंक पदाधिकारी घनश्याम गागराई ने कहा कि शिक्षा में व्यावहारिक ज्ञान प्रदान करना हर शिक्षक का परम कर्तव्य है।

राज्य के केआरपी( की रिसोर्स पर्सन,शिक्षा विभाग) शिक्षक कृष्णा देवगम ने कहा कि शिक्षा के हर आयाम का अभ्यास बहुत जरूरी है। चूंकि अभ्यास ही हमें कुशल बनाता है।
पूर्व चीफ माइंस कंट्रोलर सिंगा तियू ने कहा कि शिक्षकों की बातें अगर हर बच्चे ईमानदारी से ग्रहण करे तो ऊंचा मुकाम हासिल करना कठिन नहीं है।


कार्यक्रम के दौरान प्रोफेसर दिलदार पुरती, पुलिस सार्जेंट मेजर रांधो देवगम, कोल्हान एजुकेशनल एंड चैरिटेबल सोसाइटी के अध्यक्ष चंद्रमोहन बिरुवा, शिक्षक सालेन पाट पिंगुवा ने भी विचार व्यक्त किया।


 कार्यक्रम के दौरान मैट्रिक में प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण सुजीता बिरुवा, विश्वनाथ सिंकू और ओवाशी गोप को कोल्हान एजुकेशनल एंड चैरिटेबल सोसाइटी और हो समाज सेवानिवृत संगठन की ओर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही, विद्यालय के उत्कृष्ट बच्चों को और शिक्षक विमल किशोर बोयपाई को सम्मानित किया गया।

 मौके पर शिक्षकगण संजय कुमार जारिका, मंगल सिंह मुंडा और विद्यासागर लागुरी ने मधुर प्रेरक गीत प्रस्तुत किया। मौके पर ग्रामीण मुंडा गणेश सिंकू, पूर्व शिक्षक सह एसएमसी अध्यक्ष सुरेश सिंकू, दामु सुंडी, जगन्नाथ हेस्सा, सत्यनारायण बिरुवा, गणेश बिरुवा, प्रदीप बिरुवा समेत काफी संख्या में बच्चे एवं अभिभावक उपस्थित थे।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post