केन्द्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने सरायकेला में की डिस्ट्रिक्ट लेवल इलेक्ट्रिसिटी कमिटी की बैठक, दिए दिशा निर्देश


सरायकेला ( दीपक कुमार दारोघा ) : समाहरणालय सभाकक्ष में केन्द्रीय मंत्री श्री अर्जुन मुंडा (जनजातीय कार्य मंत्रालय भारत सरकार) के अध्यक्षता में डिस्ट्रिक्ट लेवल इलेक्ट्रिसिटी कमिटी की बैठक आयोजित।


बैठक में केंद्रीय मंत्री श्री अर्जुन मुंडा ने ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में डिमांड के अनुरूप विद्युत आपूर्ति सेवा बहाल करने का निर्देश दिया। साथ ही कृषि क्षेत्र में अलग ट्रांसफर्मर से विधुत सेवा बहाल करने हेतु दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विद्युत सेवा एक बिजनेस मॉड्यूल भी है। अतः क्वालिटी सर्विस जितना अच्छा होगा बिजनेस उतना ही अच्छा होगा। उन्होंने पदाधिकारियों को क्वालिटी विद्युत सेवा एवं क्वालिटी सर्विस पर विशेष बल देने का निर्देश दिया। 


उन्होंने यह भी दिशा निर्देश दिया कि स्थानीय विद्युत सेवा के वरीय पदाधिकारी/ क्षेत्रीय पदाधिकारी स्थानीय एडमिनिस्ट्रेशन के साथ तालमेल स्थापित करते हुए कार्य करें। ताकि शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में सुगमता से विद्युत सेवा बहाल करने के साथ साथ अपूर्ति सेवा से संबंधित समस्या एवं समाधान पर निर्णय लिया जा सके । उन्होंने जिलावार विद्युत आपूर्ति सेवा से वंचित टोला को यथाशीघ्र जोड़ विद्युत आपूर्ति सेवा बहाल करने के लिए भी निदेश दिए। इसके अलावा उन्होंने विभिन्न बिंदुओं पर दिशा निर्देश दिए। 

इससे पहले बैठक में मुख्य अभियंता (विद्युत आपूर्ति क्षेत्र जमशेदपुर) श्री श्रवण कुमार ने सरायकेला खरसावां एवं पश्चिमी सिंहभूम जिला अंतर्गत विद्युत आपूर्ति, खपत, डिमांड, जिलावार स्थित एसएस, सब विद्युत स्टेशन एवं जिलावार स्थित ट्रांसफार्मर, खराब ट्रांसफार्मर, मरम्मतती कार्य, 100 यूनिट फ्री योजना का लाभ समेत विभिन्न बिन्दुओ के सम्बन्ध में जानकारी दी।

बैठक में झारखंड के आदिवासी कल्याण एवं परिवहन मंत्री श्री चंपाई सोरेन के आप्त सचिव के द्वारा विभिन्न क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति एवं तार-खंभों की जर्जर स्थिति से अवगत कराया गया। 

बैठक में खरसावां विधायक श्री दशरथ गागराई,
सरायकेला-खरसावां जिला परिषद अध्यक्ष श्री सोनाराम बोदरा, उपायुक्त श्री अरवा राजकमल, उप विकास आयुक्त श्री प्रवीण कुमार गागराई, अपर उपायुक्त श्री सुबोध कुमार सहित
पश्चिमी सिंहभूम उप विकास आयुक्त , अपर उपायुक्त , के अलावे मुख्य अभियंता विद्युत आपूर्ति क्षेत्र जमशेदपुर, अधीक्षण अभियंता विद्युत प्रमंडल जमशेदपुर, सभी प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता एवं सम्बन्धित पदाधिकारी की उपस्थिति रही।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post