मंत्री चंपाई सोरेन ने नगर निगम आदित्यपुर,पेयजल एवं स्वच्छता विभाग, विद्युत विभाग अंतर्गत संचालित योजना की कार्य प्रगति का समीक्षा की एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिए


सरायकेला ( दीपक कुमार दारोघा ) : राज्य के आदिवासी कल्याण एवं परिवहन मंत्री चंपाई सोरेन ने सरायकेला खरसावां जिला के आदित्यपुर स्वर्णरेखा भवन में आयोजित बैठक में नगर निगम आदित्यपुर, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग, विद्युत विभाग अंतर्गत संचालित योजना की कार्य प्रगति का समीक्षा किया एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिए। 

बैठक में सर्वप्रथम मंत्री श्री चंपाई सोरेन ने आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र में पेयजल एवं विद्युत आपूर्ति संबंधित समस्या समाधान पर बिंदुवार चर्चा करते हुए लोगो के सहूलियत को देखते हुए विद्युत एवं पेयजलापूर्ति सेवा प्रदान करने के निर्देश दिए। समीक्षा के दौरान उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में विभिन्न माध्यम से 100 यूनिट मुफ्त बिजली, ब्याज माफी योजना एवं बिजली बिल भुगतान को लेकर लोगों को जागरूक करे।


उन्होंने यह भी कहा कि ग्रामीण क्षेत्रो में कई गरीब परिवार जिनके घर कोई बड़ा उपकारण (जैसे फ्रिज, कूलर,एसी ) का उपयोग नही हो रहा उनके यंहा अधिक बिजली बिल आने से लोग परेशान है। डरे हुए है, इसके समाधान सुनिश्चित करे। विभिन्न माध्यम से विद्युत संबंधित प्राप्त समस्याओं के निराकरण हेतु पहल करें। सभी क्षेत्रीय पदाधिकारी ग्रामीण क्षेत्रों के समस्याओं के समधान तथा लोगो के हित में कार्य करे।  

पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल अंतर्गत संचालित योजनाओं का समीक्षा करते हुए उन्होंने यथाशीघ्र हर घर को जल नल योजना से जोड़नें के निर्देश दिए । इस क्रम में उन्होंने कहा विद्युत एवं पेयजलापूर्ति जनजीवन के महत्वपूर्ण भाग है। इसके समस्याओं समाधान हेतु संबंधित विभागीय पदाधिकारी आपसी तालमेल स्थापित कर कार्य करें। 

 बैठक में मंत्री श्री चंपाई सोरेन ने जयकान पंचायत एवं राजनगर गांव में बिजली कटौती, आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र के विभिन्न वार्ड में पेयजल से संबंधित समस्या समेत विभिन्न मामलो के त्वरित निष्पादन हेतु संबंधित विभागीय पदाधिकारी को दिशा निर्देश दिया। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि विद्युत एवं पेयजल स्वच्छता प्रमंडल विभाग के क्षेत्रीय पदाधिकारी ग्रामीणों की कॉल पर रिस्पांस करें ताकि समस्याओं के निराकरण सुनिश्चित किया जा सके।

बैठक में उपायुक्त श्री अरवा राजकमल, उप विकास आयुक्त श्री प्रवीण कुमार गागराई, अपर नगर आयुक्त श्री गिरजा शंकर प्रसाद, अपर उपायुक्त श्री सुबोध कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी श्री राम कृष्ण कुमार सहित संबंधित विभाग के पदाधिकारी एवं कार्यरत एजेंसी के वरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post