चाईबासा ( संतोष वर्मा ) : मझगांव प्रखंड के आसनपाठ गांव में मध्य विद्यालय आसनपाठ में शिक्षक विमल किशोर बोयपाई द्वारा सुबह विधिवत सिंगबोंगा गोवारी प्रार्थना के साथ समर कैंप का शुभारंभ किया गया। जिसके बाद चार विभिन्न छात्र समूहों के बीच तरह -तरह के खेल व गणितीय प्रतियोगिताएं हुई। जिसमें बॉलीबाल, क्रिकेट,कैरम,लूडो, तीरंदाजी, रग्बी, स्थानीय मान पहेली आदि प्रमुख रहे। प्रतियोगिता के मध्य ग्रुप डांस,एकल नृत्य आदि का भी बच्चों ने भरपूर मजा लिया। साथ ही कार्टून मूवी टॉम एंड जेरी देखकर सभी बच्चे हंसते हंसते लोटपोट हो गए।
समर कैंप के प्रथम दिन 75 बच्चों ने भाग लिया।
शिक्षक ने बताया कि प्रत्येक दिन अलग-अलग तरह की गतिविधि आधारित शिक्षण कार्यक्रम होंगे। साथ में, समाज के गणमान्य व्यक्तियों के मोटिवेशनल वक्तव्यों से बच्चों में उत्साहवर्धन और उनमें मानवीय नैतिक मूल्य सीखने की ललक देखने को मिलेगी।

