चिन्हित लाभुकों के बीच परिसंपत्ति का हुआ वितरण
सरायकेला ( दीपक कुमार दारोघा ) : विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा सिविल कोर्ट सरायकेला में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में पिछला रिकॉर्ड हुआ ब्रेक। जिला एवं अनुमंडल स्तर पर अदालत लगी। करीब 6445 मामले निष्पादित हुए। सरायकेला में कुल गठित छ: पीठ एवं चांडिल में गठित दो पीठ में न्यायालय में लंबित करीब 560 मामलों का निष्पादन हुआ।इसके अलावा प्री लिटिगेशन के करीब 5885 मामले निष्पादित हुए। निष्पादन होने योग्य मामलों में एक्साइज एक्ट के मामले, बिजली विभाग के मामले, अपराधिक सुलह योग्य मामले तथा अन्य प्रकृति के मामले थे।
पिछले राष्ट्रीय लोक अदालत में न्यायालय में लंबित 492 केश का निष्पादन हुआ था। कुल करीब 5000 केस निष्पादन हुआ था। इस लोक अदालत में चिन्हित लाभुकों के बीच परिसंपत्ति का भी वितरण किया गया। जानकारी के मुताबिक जिले के एक लाख से अधिक लाभुकों को चिन्हित कर करीब 24 करोड़ परिसंपत्ति का वितरण हुआ।
इससे पहले उद्घाटन सत्र में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश विजय कुमार ने मीडिया से कहा कि पिछले राष्ट्रीय लोक अदालत में 492 केश डिस्पोजल हुआ था। कुल करीब 5000 केश डिस्पोजल हुआ था। मौके में उपायुक्त अरवा राजकमल ने कहा कि सरकारी योजनाओं का लाभ कानून के हक के रूप में देखें। उन्होंने कहा कि अगले राष्ट्रीय लोक अदालत में विभिन्न योजनाओं के तहत अधिक लाभुकों को लाभान्वित किया जाएगा।
मकसद है योजनाओं का लाभ, लोग हक के रूप में देखें।
विभिन्न योजनाओं से वंचित लाभुक अपनी शिकायत जिला विधिक सेवा प्राधिकार के समक्ष रख सके इसके लिए शिकायत कोशांक भी होगा। एसपी आनंद प्रकाश ने कहा कि सरकार के विभिन्न अंग चाहे न्यायपालिका या कार्यपालिका हो सभी का एक ही लक्ष्य आखिरी पायदान पर खड़े व्यक्ति को न्याय मिले।



