सरायकेला ( दीपक कुमार दारोघा ) : जिला अंतर्गत गांव से लेकर शहर तक दूध में मिलावट को लेकर प्रशासन हुआ सतर्क।
यहां तक कि अविहित पदाधिकारी के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी आदिती सिंह के नेतृत्व में रांची से आई टीम टी स्टॉल, होटल, खटाल से लेकर डेयरी तक पहुंची। और उत्पादित दूध के नमूने संग्रह किया।
खाद्य सुरक्षा टीम स्थानीय जगमोहन दास, राजेश साहू के खटाल में भी पहुंची एवं दूध के नमूने संग्रह किया। जानकारी के मुताबिक टीम सुधा डेयरी गम्हरिया भी पहुंची। लैब स्थिति का मुआयना किया एवं उत्पादित दूध के नमूने का संग्रह किया। चांडिल के चौका स्थित अमूल डेयरी में भी टीम पहुंची। और उत्पादित दूध के नमूने का संग्रह किया। टीम को करनीडीह में ओसम डेयरी बंद मिला।
खाद्य सुरक्षा टीम जिला अंतर्गत विभिन्न टी स्टॉल, होटल भी पहुंची और ऑन द स्पॉट दूध के नमूने कि जांच की। खाद्य सुरक्षा टीम में प्रभारी खाद्य निरीक्षक गणपत महतो, संतोष साहू, कार्तिक महतो, तरुण महतो के अलावे रांची खाद्य जांच प्रयोगशाला के लैब असिस्टेंट स्नेहा, नेहा, एलेक्स राहुल टीम में शामिल थे। सूत्रों के मुताबिक खटाल एवं डेयरी से संग्रह किए गए दूध के नमूने जांच हेतु रांची भेज दिए गए हैं।



