पीचडी नामांकन में स्थानीय को प्राथमिकता मिले : छात्र संघ

चाईबासा ( संतोष वर्मा ) : कोल्हन विश्वविद्यालय द्वारा 6 वर्ष बाद पीएचडी एंट्रेंस परीक्षा का आयोजन हुआ जिसका साक्षात्कार हाल ही के दिनों में शुरू हो गया है। विभिन्न विभाग अपने अपने सुविधानुसार साक्षात्कार करा रहे हैं । बहुत वर्ष बीत जाने का पश्चात पीएचडी का नामांकन होना यहां के विद्यार्थियों के लिए काफी हर्ष का क्षण है। हम सभी जानते हैं कि पीएचडी में नामांकन लेकर एक नया विषय में शोध करना काफी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा माना जाता है । पीएचडी नामांकन के माध्यम से टाटा कॉलेज छात्र संघ विश्वविद्यालय प्रतिनिधि मंजीत हांसदा का कहना है कि पीएचडी नामांकन में सबसे अधिक कोल्हान विश्वविद्यालय में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को प्राथमिकता मिलना चाहिए क्योंकि विश्वविद्यालय को यहां स्थापना करने में यहां के विद्यार्थियों का काफी संघर्ष रहा है और इसी के आलोक में वह प्राथमिकता के हकदार भी हैं।

छात्र संघ कोल्हान विश्वविद्यालय प्रशासन से यह मांग करती है कि पीएचडी नामांकन में यहां के विद्यार्थियों को प्राथमिकता दिया जाए।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post