सरायकेला ( दीपक कुमार दारोघा ) : जिला मुख्यालय स्थित परिसदन में हुई युवा कांग्रेस की बैठक में सरायकेला प्रखंड कमेटी का विस्तार हुआ। मौके में कई मानकी, मुंडा ने युवा कांग्रेस का दामन थामा।
इससे पहले बैठक में युवा कांग्रेस सरायकेला प्रखंड अध्यक्ष सचिन हेंब्रम ने कमेटी विस्तार की घोषणा की।
सिंघू टुडु एवं कृपा गोडसोरा को प्रखंड उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया। इसके अलावे चैतन मार्डी एवं शेख युनुस को प्रखंड सचिव मनोनीत किया गया। इसकी घोषणा उन्होंने की।
कार्यक्रम के दौरान पठानमारा पंचायत के कई मानकी, मुंडाओं ने युवा कांग्रेस का दामन थामा।
मौके में उपस्थित युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव प्रेमेंद्र मिश्रा ने प्रखंड के नए पार्टी पदाधिकारियों को माला पहनाकर स्वागत किया। युवा कांग्रेस सरायकेला खरसावां जिला अध्यक्ष मुकेश मुदुईया ने भी युवा कांग्रेस का दामन थामने वाले पठानमारा पंचायत अंतर्गत विभिन्न गांव के मानकी, मुंडाओं का पार्टी में स्वागत किया।
कार्यक्रम में युवा कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष रुइदास चाकी, वीरेंद्र नायक, आदित्यपुर नगर अध्यक्ष जयराम हेंब्रम आदि उपस्थित थे।



