जिला में व्याप्त पेयजल समस्याओं पर जुटे झामुमो विधायक, उपायुक्त साथ माननीय विधायकों ने की आकस्मिक बैठक



चाईबासा ( संतोष वर्मा ) : पश्चिमी सिंहभूम जिले में पेयजल समस्या, खराब चापाकल मरम्मति से क्षेत्र में व्याप्त पेयजल समस्या को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा के माननीय विधायक सुखराम उरांव, विधायक दीपक बिरुवा, विधायक निरल पूर्ति ने गंभीरता से लिया है। इस बाबत माननीय विधायक प्रतिनिधिमंडल और उपायुक्त अनन्य मितल के साथ शुक्रवार को आकस्मिक बैठक हुई। जिसमें स्थानीय विधायको ने अपने क्षेत्र में व्याप्त पेयजल समस्या और खराब पड़े नलकूप, चापाकल, जलमीनार की समस्या बताई, जिससे क्षेत्र में व्यापक समस्याओ की जानकारी दी। इस पर उपायुक्त महोदय ने माननीय विधायकगणों को आश्वस्त किया कि पश्चिमी सिंहभूम जिले के किसी भी क्षेत्र में पड़े खराब चापाकल, नलकूप, जलमीनार की ‌मरम्मति कराई जाएगी, चाहे पाइप खराब हो या वाशर , इसकी मरम्मती कराई जाएगी। उपायुक्त ने आश्वस्त किया कि डीएमएफटी  मद से पेयजल समस्या जरूर दूर की जाएगी।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post