चाईबासा पुलिस नें सुपलसाई से ब्राउन सुगर की तस्करी कर रहे दो 55 पुड़ीया ब्राउन सुगर के साथ गिरफ्तार, दो बाईक चोर भी धड़ाया


चाईबासा ( संतोष वर्मा ) : पश्चिमी सिंहभूम जिले के मुप्फशिल थाना क्षेत्र के अंतर्गत पड़ने वाले सुपलसाई गांव में ब्राउन सुगरी कि तस्करी किये जाने की सुचना पर सदर एसडीपीओ ने दो युवक को किया गिरफ्तार तथा 55 पुड़िया ब्राउन सुगर भी बरामद किया गया। इस मामले को लेकर सदर एसडीपीओ दिलिप खालखो नें प्रेस वार्ता कर बताया कि बिते रात्रि में पुलिस अधीक्षक प० सिंहभूम चाईबासा को मिली गुप्त सूचनाओ के आधार पर अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी सदर दिलीप खलखो के नेतृत्व में छापामारी की गई।

 जिसमें ग्राम सुपलसाई से ब्राउन सुगर की तस्करी कर रहे दो अपराधियों को 1. अविनाश गोप उर्फ हबड़ी एवं 2. सामु हेम्ब्रम को कुल 55 पुड़ीया ब्राउन सुगर के साथ गिरफ्तार किया गया।


 इसके अतिरिक्त एक अन्य घटना में दो मोटरसाईकिल चोर 1. सिलवर देवगम उर्फ अनुज देवगम एवं 2. ललित मुण्डरी को एक देशी कट्टा एवं गोली के साथ खप्परसाई ओवर ब्रिज के पास गिरफ्तार किया गया। दोनो घटनाओं के संबंध मे काण्ड दर्ज कर अन्य संलिप्त अपराधियो के विरूद्ध छापामारी की जा रही है एवं गिरफ्तरार चारो अभियुक्तों को जेल भेज दिया गया।


जप्त सामानो का विवरण....

1. ब्राउन सुगर कुल 55 पुड़ीया

2. मोबाइल फोन- 02

3. स्कूटी - 01

3. देश कट्टा - 01

4. जिंदा गोली -01

5. खोखा - 01

6. अन्य सामान

ये थे छापामारी दल में शामिल पदाधिकारी

1. दिलीप खलखो अनु०पु०पदा० सदर

2. पवन चंद्र पाठक थाना प्रभारी मुफ्फसिल थाना 3. दीनबंधु कुमार पु०अ०नि० मुफ्फसिल थाना

4. दशरथ टुडु स०अ०नि० मुफ्फसिल थाना

5. ह0 रामावतर सिंह 6. आD अगनु उरांव

7. आ० जुझार सोरेन सभी मुफ्फसिल थाना के सशस्त्र बल।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post