डीसी व एसपी नें कि टेलीकॉम संरचना से संबंधित कि संयुक्त बैठक, 250 मोबाइल टावर निर्माण के तदर्थ जमीन प्रतिवेदन/उपयोगिता/उपलब्धता सहित अन्य विभागों से प्राप्त होने वाले अनापत्ति प्रमाण पत्र से संबंधित बिंदुओं का समीक्षा किया गया


चाईबासा ( संतोष वर्मा ) : पश्चिम सिंहभूम जिला समाहरणालय स्थित सभागार में जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त अनन्य मित्तल एवं पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर के संयुक्त अध्यक्षता में जिला अंतर्गत टेलीकॉम संरचना से संबंधित बैठक का आयोजन किया गया। उक्त बैठक में जिला अंतर्गत तकरीबन 250 मोबाइल टावर निर्माण के तदर्थ जमीन प्रतिवेदन/उपयोगिता/उपलब्धता सहित अन्य विभागों से प्राप्त होने वाले अनापत्ति प्रमाण पत्र से संबंधित बिंदुओं का समीक्षा किया गया।

बैठक उपरांत उपायुक्त द्वारा बताया गया कि समीक्षा के दौरान बीएसएनल एवं एयरटेल नेटवर्क प्रदाता कंपनियों के प्रतिनिधियों द्वारा ज्ञात में लाये गए मामलों पर जमीन की उपलब्धता को सुनिश्चित करते हुए वन विभाग व अन्य संलग्न विभागों से अनापत्ति प्रमाण पत्र प्राप्त कर शीघ्र कार्य प्रारंभ करने हेतु निर्देशित किया गया है। उपायुक्त ने बताया कि जिला अंतर्गत तीन प्रकार के टावर अधिष्ठापन का कार्य जारी है, आने वाले 5 से 6 महीने के भीतर तकरीबन 250 टावर का निर्माण होना है, ताकि जिले में मोबाइल कनेक्टिविटी को बेहतर बनाया जा सकेगा।

उक्त बैठक में अपर उपायुक्त श्री संतोष कुमार सिन्हा, जिले के तीनों अनुमंडल क्षेत्र के अनुमंडल पदाधिकारी, सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, टोंटो प्रखंड विकास पदाधिकारी सहित अन्य टेलीकॉम ऑपरेटर सर्विस के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post