तीरंदाजी, योगा तथा ध्यान जैसे विधाओं से बच्चे हुए रूबरू
चाईबासा ( संतोष वर्मा ) : तुरतुंग तीरंदाजी प्रशिक्षण केंद्र, सिकुरसाई में आयोजित दस दिवसीय तीरंदाजी समर कैंप-2023 सोमवार को संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि सुरेन्द्र देवगम ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि पढ़ाई के साथ साथ मनुष्य जीवन में खेल भी जरूरी है।विशिष्ट अतिथि के रूप में सुप्रभात कुसुम देवगम ने कहा कि बच्चों को मोबाइल और टेलिवीजन का सदुपयोग करना समय का मांग है किन्तु पारम्परिक पढा़ई को भी जारी रखने की आवश्यकता है।
विशिष्ट अतिथि डॉक्टर सागर पाट पिंगुवा ने कहा कि खेल से कैरियर बनाने का लक्ष्य को पूर्ण करने के लिए खिलाड़ियों को अपने ऊपर को बनाने की आवश्यकता है।
श्री सुधीर पाट पिंगुवा ने तीरंदाजी संसाधन का महत्व को जानने की जरूरत है साथ ही समय का सदुपयोग करने को कहा।समर कैंप में बच्चे विभिन्न एक्सरसाइज, विभिन्न फिजिकल, पावर ट्रेनिंग, रबर ट्रेनिंग, बॉ ड्रॉ शूटिंग, तीरंदाजी के विशिष्ट तकनीकी ज्ञान,योगा एवं मेडीटेशन एवं साथ ही मनोरंजन के अन्य एक्टिविटी सिखलाया गया।
बच्चों के बीच तीरंदाजी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें अन्डर -9 बालक वर्ग 10 मीटर दूरी से प्रथम स्थान सुरेन्द्र पिंगुवा-115 अंक ,दूसरा स्थान-नील निकील समाड -114 अंक,तीसरा स्थान आदर्श बानरा -62 अंक तथा बालिका वर्ग मे प्रथम स्थान संजना गोप -98 अंक,दूसरा स्थान - नव्या मिसी सोय -92 अंक, तीसरा स्थान धनस्वी राठौर -88 अंक प्राप्त किये।संतावना पुरस्कार के लिए रोशन पिंगुवा एवं सौम्या प्रभा सोय कोप्रदान किया गया।
सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ साथ मैट्रिक में पास छात्र-छात्राओं को भी सम्मानित किया गया। समर कैंप-2023 के समापन समारोह के साथ केन्द्र के अध्यक्ष श्री नरेन्द्र कुमार पाड़ेया का
70वां जन्मदिन बच्चों संग धूमधाम से मनाया गया। बच्चों ने जन्मदिन पर अध्यक्ष को पुष्पगुच्छ एवं कई उपहार भेंट किए।
उपर्युक्त कार्यक्रम में श्रीमती सुषमा हेम्बरम, भानु प्रताप समाड, श्रीमती मुचकुनि पिंगुवा, शैलेन्द्र सावैंयां, सुमित सिंकु, शितल जारिका, जिवन देवगम, विभीषण, स्वागत भाषण मुख्य प्रशिक्षक महर्षि महेन्द्र सिंकु एवं मंच संचालन समीर हाईबुरू ने किया।




