अनुमंडल पदाधिकारी रामकृष्ण कुमार भी पहुंचे एवं माता झुमकेश्वरी के प्रति जताया आस्था
सरायकेला ( दीपक कुमार दारोघा ) : जिला मुख्यालय सरायकेला में राजकीय चैत्र पर्व ( छऊ महोत्सव ) को लेकर चल रही धार्मिक अनुष्ठान शुभघट की रश्म अदा करने के अलावे झुमकेश्वरी पीठ स्थली में पूजा अर्चना कर कलाकार, कला प्रेमी, भक्तजनों ने परंपरा का निर्वाह किया।
अनुमंडल पदाधिकारी सह राजकीय छऊ नृत्य कला केंद्र के सचिव रामकृष्ण कुमार भी पहुंचे एवं माता झुमकेश्वरी के प्रति आस्था जताया और पूजा अर्चना की। मौके में प्रखंड विकास पदाधिकारी सह प्रभारी निर्देशक मृत्युंजय कुमार के अलावे कलाकार वृंद भी माता झुमकेश्वरी की पूजा अर्चना की।
कलाकारों ने शक्तिरूपिणी माता झुमकेश्वरी पीठ स्थली में " फरिखंडा " नृत्य के जरिए माता की आराधना कर आस्था जताया। वरीय कलाकार श्री गणेश महतो, श्री मलय साहू इसमें शामिल थे।
दूसरी ओर राजकिय छऊ नृत्य कला केंद्र में हुई ग्रामीण मानभूम छऊ नृत्य ( पुरुलिया छऊ ) प्रतियोगिता में कला मंडली ने अपनी अपनी बेहतरीन प्रस्तुति दी।
चैत्र पर्व छऊ महोत्सव में भाग लेने हेतु आयोजित इस नृत्य प्रतियोगिता में निर्णायक मंडली द्वारा उत्कृष्ट नृत्य मंडलीयों का चयन किया गया।
बता दें कि 3 अप्रैल को ग्रामीण सरायकेला छऊ नृत्य शैली का नृत्य प्रतियोगिता हुई। जिसमे जय मां तारिणी छऊ नृत्य कला केंद्र चंदनखीरी की टीम ने देवतामिलन नृत्य की प्रस्तुति दी थी। टीम के होली कुम्हार ने बताया कि प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त हुई।
इसके लिए टीम के सभी सदस्यों में खुशी की लहर है। टीम के सदस्यों में खुशी इसलिए है कि छऊ महोत्सव के रंगमंच में नृत्य करने का मौका मिलेगा।






