निजी हाथों में सरकारी परिसंपत्ति का बेचना बंद करें केंद्र सरकार - दिकु सवैंया


चाईबासा ( संतोष वर्मा ) : प्रखंड सदर चाईबासा के ग्राम नीमडीह हाट बाजार में  प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार " जय भारत सत्याग्रह " कार्यक्रम प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष दिकु सवैयां के नेतृत्व में जय भारत सत्याग्रह नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया। जहां मोदी सरकार की जन विरोधी एवं पूंजीवादी नीतियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई, साथ ही हमारे नेता राहुल गांधी के खिलाफ कुचक्र कर सदस्यता समाप्त कर दिया गया, बेरोजगारी, गरीबी और अडानी के फर्म में 20000 करोड़ों रुपया किसका है सवाल पूछने पर केंद्र सरकार के द्वारा लोकतंत्र की हत्या की जा रही है।



कार्यक्रम में कांग्रेस जिला अध्यक्ष श्री चंद्रशेखर दास, डीएन चम्पिया, प्रखंड प्रभारी श्री राजकुमार रजक एवं श्री मोहन सिंह हेंब्रम, प्रखंड उपाध्यक्ष श्री सिद्धेश्वर कालुन्डिया एवं मथुरा चंपिया, बीएन पुरती, रूप सिंह बारी, जगदीश सुंडी, सुरेश सवैयां आदि उपस्थित थे।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post