जिला मुख्यालय में निकला रामनवमी अखाड़ा जुलूस, हर्षोल्लास का रहा माहौल


जुलूस में दिखा आकर्षक झांकियां, भक्तों श्रद्धालुओं ने दिखाया खेल करतब


सरायकेला ( दीपक कुमार दारोघा ) : राम नवमी के अवसर पर जिला मुख्यालय सरायकेला में दशमी को नौरोडीह, थाना चौक, राजबंध का अखाड़ा जुलूस निकला सौहार्दपूर्ण वातावरण रही।
अखाड़ा जुलूस के दौरान दिखा आकर्षक झांकियां। भक्तों श्रद्धालुओं ने दिखाया खेल करतब। 

इस दौरान जय श्री राम का नारा गूंज रहा था। 

बताया जाता है कि चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की नवमी को श्री राम का जन्म हुआ था। इसे श्री राम का जन्म उत्सव के रूप में मनाया जाता है। बजरंगबली श्रीराम का भक्त रहे। श्रीराम का आदर्श एवं बजरंगबली की भक्ति से प्रेरणा लेने के लिए यह रामनवमी उत्सव जीवन में यादगार है।


जानकारी के मुताबिक पिछले दिनों से ग्रामीण क्षेत्र में माता बसंती की पूजा-अर्चना चल रही थी। गम्हरिया के टेंटोपोसी, राजनगर प्रखंड के बड़ाखीरी सहित विभिन्न स्थानों में माता बसंती ( शक्तिरूपेणी माता दुर्गा ) की पूजा अर्चना हुई। बताया जाता है कि श्री राम ने लंका पर विजय प्राप्त करने के लिए बसंत ऋतु में मां दुर्गा की उपासना की थी। मानव जाति में यह परंपरा आज भी जीवित है। पूजा अर्चना कर दशमी को लोगों ने सुख समृद्धि व विजय की कामना की। 

नौरोडीह महावीर अखाड़ा के सदस्यों ने मंत्री सोरेन का भव्य स्वागत किया।

इस दौरान राम के भक्तों ने अखाड़ा जुलूस भी निकाला।
इससे पहले राज्य के आदिवासी कल्याण व परिवहन मंत्री चंपाई सोरेन सरायकेला पहुंचे। नौरोडीह महावीर अखाड़ा के सदस्यों ने मंत्री सोरेन का भव्य स्वागत किया। विधायक प्रतिनिधि सनंद आचार्य, लिपू महांती सहित आम जनता मौके पर मौजूद थे।

यहां से अखाड़ा जुलूस निकली। नगर परिक्रमा के दौरान पुराना बस स्टैंड पहुंची। श्री बजरंग समिति के अध्यक्ष सुदीप पटनायक, सचिव राधाकृष्ण कैबर्त, सुशील साहू, अशोक पंडित सहित सदस्यगण अखाड़ा मंडली का स्वागत करने में तत्पर दिखे। श्री बजरंग समिति द्वारा अंचलाधिकारी सुरेश सिन्हा का भी स्वागत किया गया।


इधर राजबंध बजरंगबली मंदिर, थाना चौक स्थित बजरंगबली मंदिर में पूजा अर्चना के बाद अखाड़ा जुलूस निकला। 

पूर्व विधायक प्रत्याशी गणेश महाली का भव्य स्वागत हुआ। 


पूर्व विधायक प्रत्याशी गणेश महाली भी इसमें शामिल हुए। 
थाना चौक में श्री महाली का भव्य स्वागत हुआ। स्वागत करने वालों में अखाड़ा समिति के राजा ज्योतिषी, छोटेलाल, नगर पंचायत उपाध्यक्ष मनोज चौधरी आदि शामिल थे।
जुलूस के दौरान मेडिकल टीम के अलावे चौक चौराहे पर पुलिस सक्रिय रही। 


भक्तों के लिए मारवाड़ी युवा मंच भी सक्रिय दिखे।भक्तों श्रद्धालुओं ने खेल करतब दिखाया। मनमोहक झांकियां भी देखने को मिली। चारों ओर भक्ति उल्लास का माहौल रहा।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post