जमशेदपुर : जिले के बोड़ाम प्रखंड कार्यालय में एसीबी की टीम ने ₹15000 घूस लेते हैं जूनियर इंजीनियर सुजीत कुमार राणा को गुरुवार दोपहर करीब 12:00 बजे कार्यालय स्थित अपने चेंबर से रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार बोड़ाम प्रखंड के माधवपुर पंचायत के तेली डीह गांव में तालाब के स्नान घाट निर्माण योजना के बिल पास कराने के एवज में आरोपी ने महिला समूह से ₹40000 की मांग किया था। जिसकी शिकायत महिला समूह ने जमशेदपुर एसीबी टीम से की।
शिकायत के बाद ACB ने मामले की जांच की, और सही पाए जाने के बाद जेई को ₹15000 घूस लेते हुए गिरफ्तार किया। एसीपी की टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई।
जूनियर इंजीनियर सुजीत राणा की गिरफ्तारी के बाद प्रखंड कार्यालय में हड़कंप मच गया।
