सरायकेला ( दीपक कुमार दारोघा ) : जानबूझकर कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष सांसद राहुल गांधी पर गलत केस थोप कर आवाज को रोकने की केंद्र की मोदी सरकार का साजिश बताते हुए जिला मुख्यालय सरायकेला स्थित गैरेज चौक में युवा कांग्रेसियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका।
झारखंड युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव प्रेमेंद्र मिश्रा ने कहा कि केंद्र सरकार का साजिश है।
श्री राहुल गांधी को एक बयान के लिए सस्पेंड करने का काम किया जा रहा है। जिसको लेकर प्रदेश अध्यक्ष अभिजीत राज के निर्देश अनुसार प्रधानमंत्री का पुतला दहन किया जा रहा है।
मौके में आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने 'मोदी तेरी तानाशाही नहीं चलेगी' की आवाज बुलंद किया। और पुतला दहन किया।
कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेसी कैलाश महतो, युवा कांग्रेस के सरायकेला खरसावां जिला अध्यक्ष मुकेश मुदुईया, जिला उपाध्यक्ष रुईदास चाकी, जिला महासचिव हीरालाल तियू , प्रकाश महतो, सुनील सुंडी, सचिन हेंब्रम, जयराम हेंब्रम, मनोहर तांती, एस टुडू, चैतन्य माझी, रोहित हेंब्रम, आदि युवा कांग्रेसी शामिल थे।

