आदिवासी गांव समाज को पुनर्जीवित करने हेतु 2 अप्रैल रविवार को पश्चिम सिंहभूम चाईबासा जिला परिषद सभागार में विचार होगी,अदिवासी सेंगल अभियान नें की बैठक


चाईबासा ( संतोष वर्मा ) : घंटा घर के समीप आदिवासी सेंगेंल आभियान के प्रमंडल संयोजक सुबेदार बिरूवा के अध्यक्षता मे बैठक संपन्न हुई आदिवासी गांव समाज को पुनर्जीवित करने हेतु 2 अप्रैल रविवार को पश्चिम सिंहभूम चाईबासा जिला परिषद सभागार में विचार होगी। आदिवासीयों की दुर्दशा के मुख्य कारण नशापान, अन्धविश्वास ( डायन प्रथा आदि ) और राजनीतिक कुपोषण है। जिसको वंशानुगत नियुक्त मुंडा, मानकी, माझी -परगाना, आदि गांव समाज में दूर करने की जगह बढ़ाने का काम करते हैं। अतः सेंगेल मुंडा, मानकी, माझी - परगाना नियुक्त कर इसे अविलंब सुधारने की जरूरत है। 


साथ ही अधिकांश पढ़े-लिखे नौकरी पेशा में शामिल आदिवासीयों को अपनी मृतप्राय आदिवासी समाज को "पे बैक टू दी सोसाइटी" की स्पिरिट में साथ देना भी जरूरी है। जिसकी कमी आज खलती है।संताल मुंडा हो खड़िया उराओं भूमिज पहाड़िया आदि आदिवासी समाज के अगुआ / संगठन और समाज सुधार एवं उत्थान की इच्छा रखने वालों को अविलंब उपरोक्त कारणों को दूर करना पड़ेगा। अन्यथा केवल भाषणबाजी, टाइमपास और पिकनिक मनाने से ज्यादा कुछ भी समाधान नहीं निकलेगा। ठोस आइडिया और एक्शन के साथ आगे आना पड़ेगा। राजनीति से अलग-थलग और दूर रहने की बात करने वाले खुद निजी स्वार्थों के लिए राजनीति करते हैं। परन्तु आदिवासी समाज को सामूहिक स्वार्थ और लाभ के लिए राजनीति से दूर भटकाने का षड्यंत्र करते हैं। जो गलत है।


आदिवासी समाज यदि राजनीतिक चिंतन मंथन नहीं करेगा तो आदिवासी रिजर्व सीट से एमएलए एमपी क्योँ बनेगा ? जीत कर आखिर क्या बात करेंगे ? क्या काम करेंगे ? उसी प्रकार आदिवासी समाज को वोट तो देना ही है तो फिर किसको वोट देंगे ? क्यों वोट देंगें ? वोट के बदले क्या मांगेंगे ? आदि अहम सवाल अनुत्तरित रह जाते हैं। अतः यह षड्यंत्र जनतंत्र और आदिवासी समाज बिरोधी सोच और क्रियाकलाप है। चूंकि आखिर में आदिवासी समाज के उत्थान और विकास का स्थाई हल राजनीति में ही निहित है। डॉक्टर भीमराव अंबेडकर ने ठीक ही कहा है- " पॉलिटिक्स इज दी मास्टर की (key) व्हिच अनलॉकस आल दी लॉक्स " अर्थात राजनीति ही समाधान है।

साथ ही नियोजन नीति 60/40 पर भी अंदोलन की रणनीति तय की जायेगी एवं कुरमी को आदिवासी बनाने के लिए समर्थन देने वाले जेएमएम कांग्रेस को सेंगेंल बिरोध करता है। धन्यावाद।

बैठक में उपस्थित-महाती पुरती,जिला अध्यक्ष चरण चातार, युवा जिला अध्यक्ष मनमोहन कंडाईबचरु, मंगल सिंह पुरती, सुखलाल पुरती, लखन बारी,प्रताप बिरुवा, आदि।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post