जिला मुख्यालय सरायकेला में युवा कांग्रेस का यूथ जोड़ो बूथ जोड़ो कार्यक्रम।




सरायकेला ( दीपक कुमार दारोघा  ): जिला युवा कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मुकेश मुँदुईया के अध्यक्षता में सरायकेला स्थित परिसदन में यूथ जोड़ो बूथ जोड़ो कार्यक्रम आयोजित हुआ।
कार्यक्रम में मौजूद पार्टी के झारखंड प्रदेश प्रभारी दीनबंधु शर्मा ने मिशन 2024 के लिए सरायकेला खरसावां जिला युवा कांग्रेस को जागरूक करने का प्रयास किया। इससे पहले पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अभिजीत राज ने संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत करने का टिप्स दिए। पार्टी के जिला प्रभारी विशाल तिर्की, सहा प्रभारी मोहम्मद नौशाद, प्रदेश महासचिव आशुतोष राय,प्रदेश सचिव प्रमेंद्र कुमार मिश्रा ने भी यूथ जोड़ो बूथ जोड़ो कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाया। कार्यक्रम में सांसद प्रतिनिधि सह पार्टी के जिला उपाध्यक्ष रुईदास चाकी, जिला महासचिव रितेश पासवान, सोशल मीडिया कोल्हान संयोजक प्रकाश महतो, खरसावां प्रखंड अध्यक्ष आशीष बनर्जी, राजनगर प्रखंड अध्यक्ष सुशील सुंडी, सरायकेला प्रखंड अध्यक्ष सचिन हेम्ब्रम , माधव कुमार, मनोरंजन पान, प्रवीण लोहार आदि युवा कांग्रेसी की उपस्थिति रही।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post