केंद्रीय मंत्री मुंडा ने आकर्षिणी मेला में लोगों में भरा उल्लास

केंद्रीय मंत्री मुंडा ने आकर्षिणी मेला में लोगों में भरा उल्लास, मकर संक्रांति के अवसर पर आखान यात्रा



सरायकेला ( दीपक कुमार दारोघा ) : मकर संक्रांति के अवसर पर आखान यात्रा की शुरुआत करते हुए केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा खरसांवा के प्रसिद्ध आकर्षिणी मेला पहुंचे एवं लोगों में उल्लास भर दिया।

"गुंडी कुटते सांझ होइलो, छाड़ो पीठा भात रांधा"।

"मोरोद आमार डेरा में गेछे गो, चालो जाबो मेला देखी ते"।

जैसे गीत के बोल से लोगों में आनंद भर दिया।

VIDEO देखें...
 

इससे पहले आकर्षिणी पूजा एवं मेला संचालन समिति द्वारा केंद्रीय मंत्री श्री मुंडा का स्वागत किया गया।


श्री मुंडा ने यहां आकर्षिणी पीठ स्थली में माथा टेका एवं पूजा अर्चना की। 


उन्होंने आदर्श युवा समिति द्वारा लगाया गया शिविर में भी पहुंचे एवं सेवा कर्मियों का मान बढ़ाया। विधायक दशरथ गागराई ने भी सेवा कर्मियों का मान बढ़ाया। पूरे कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री मुंडा के साथ भाजपा नेता गणेश महाली, भाजपा जिला अध्यक्ष विजय महतो शामिल थे। मेला में काफी भीड़ रही। दूरदराज से लोग आकर्षिणी माता के दरबार में आस्था व्यक्त करने के लिए पहुंचे थे। इस आस्था व भक्ति के मौके पर केंद्रीय मंत्री श्री मुंडा पहुंचकर लोगों में उल्लास भर दिया।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post