मकर पर्व में अनुसूचित जाति के लोगों ने सरायकेला झुमकेस्वरी पीठ स्थली में जताया आस्था



सरायकेला ( दीपक कुमार दारोघा ) : मकर पर्व के अवसर पर जिला मुख्यालय सरायकेला के खरकाई नदी के मनोरम स्थल झुमकेस्वरी पीठ स्थली में अनुसूचित जाति के लोगों ने जताया आस्था।


तड़के सुबह से ही इस धार्मिक स्थल की ओर लोगों का रुख रहा। पूर्वी सिंहभूम, पश्चिम सिंहभूम, सरायकेला खरसावां सहित दूसरे राज्य से भी लोग यहां पहुँचे। माता के दरबार में पूजा अर्चना की एवं सुख समृद्धि की कामना की। लोग यहां आपस में मिले और परंपरा को याद किया।


 राजा रजवाड़ काल से विभिन्न क्षेत्र के अनुसूचित जाति के लोग यहां प्रतिवर्ष मकर संक्रांति के अवसर पर अखान यात्रा में आते रहे हैं। और परंपरा का निर्वाह करते हुए माता के प्रति आस्था जताते रहे हैं। खरकाई नदी के मनोरम स्थल पर लोगों ने यहां पिकनिक का भी आनंद लिया। दिनभर भक्ति व उल्लास का वातावरण रही।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post