No title

स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई जी का जन्म दिवस कार्यक्रम का हुआ आयोजन।

सरायकेला ( सोनू कुमार सिंह ) : जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सतबहिनी में भाजपा युवा मोर्चा आदित्यपुर मंडल द्वारा स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई जी का जन्म दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया। 



आपको बताते चलें कि यह कार्यक्रम भाजपा युवा मोर्चा के मीडिया प्रभारी सम्राट कुमार के आवास पर भाजपा युवा मोर्चा आदित्यपुर मंडल के मंत्री सोनू कुमार के नेतृत्व में रखा गया वहीं मुख्य अतिथि के रुप में भाजपा युवा मोर्चा आदित्यपुर मंडल के मंत्री सोनू कुमार उपस्थित होकर सभी को स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई के जन्मदिन की बधाई दी साथ ही भाजपा युवा मोर्चा के मीडिया प्रभारी सम्राट कुमार ने भी सभी को बधाई दी।



कार्यक्रम के उपरांत आदरणीय नरेंद्र मोदी जी मन की बात कार्यक्रम को भी दूरदर्शन के माध्यम से भाजपा युवा मोर्चा मीडिया प्रभारी सम्राट कुमार सुभाष कुमार इत्यादि साथी गण के साथ सुना गया।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post