झारखंड सरकार जन सेवा के 3 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य मे कार्यक्रम में वीडियो कांफ्रेंसिंग से मुख्यमंत्री ने किया संबोधित।


कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि माननीय मंत्री चंपई सोरेन हुए शामिल


कार्यक्रम मे योजना से अच्छादित लाभुकों के बिच किया गया डमी चेक  वितरण किया गया


सरायकेला खरसावां : आज दिनांक 29-12-2022 को समाहरणालय स्थित झारनेट मे सरकार के 3 वर्ष कार्यकाल पूर्ण होने के उपलक्ष्य में राज्य स्तर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसी कड़ी में माननीय मंत्री श्री चम्पाई सोरेन एवं उप विकास आयुक्त श्री प्रवीण कुमार गगराई, अपर उपायुक्त श्री सुबोध कुमार, ITDA निदेशक श्री संदीप कुमार दोराई बुरु एवं अन्य पदाधिकारि गण की उपस्थिति मे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन ने मंत्री एवं पदाधिकारियों को संबोधित किया। उक्त अवसर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 3 वर्ष के कार्यकाल की उपलब्धियों की चर्चा करते हुए राज्य को विकास के प्रथम पंक्ति में लाने को संबोधन की बात कही। मुख्यमंत्री ने 3 वर्षों में चलाए जा रहे जन कल्याणकारी योजनाओं से अच्छादित जनसमूह को बेहतर तरीके से कार्य कर लाभ पहुंचाने संबंधित बातें कही।

कार्यक्रम के दौरान माननीय मंत्री के द्वारा विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के तहत लाभुकों के  बिच छात्रवृति एवं राशि का वितरण किया गया

प्री- मैट्रिक छात्रवृति

  1. उषा महतो
  2. तनुश्री पूर्ति
  3. राज तापे

मुख्यमंत्री सुखाड राहत योजना 

 1. सालखन मुर्मू
 2. सपन महतो
 3. मनोहर महतो
 4. रविन्द्र सरदार

सावित्री बाई फुले किशोरी समृद्धि योजना

 1. सोनाक्षी परिहारी - राशि 5,000
 2. खुशी परिहारी- राशि 5,000
 3. निकिता गोडसरा-राशि 5,000
 4. प्रीति सिंकू-राशि 5,000

मुख्यमंत्री पशुधन योजना

 1. रंजीत
 2. सुखमती जामुदा
 3. मुगली मछुवार
 4. खेगा महतो 

उपस्थिति मौके पर मंत्री जी के अलावा कार्यक्रम में जिला परिषद अध्यक्ष श्री सोनाराम बोदरा, उप विकास आयुक्त श्री प्रवीण कुमार गगराई, आईटीडीए निदेशक श्री संदीप कुमार दौराइबूरू, अपर उपायुक्त श्री सुबोध कुमार प्रखंड विकास पदाधिकारी श्री मृत्युंजय कुमार समेत अन्य पदाधिकारी उपस्थित हुए।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post