पूर्वी सिंहभूम, मुसाबनी (मुरारी प्रसाद सिंह ) : जिले के मुसाबनी प्रखंड स्थित माँ बगलामुखी मंदिर में बुधवार को माँ बगलामुखी देवी का तीन दिवसीय वार्षिक उत्सव समारोह हवन यज्ञ में पूर्णाहुति देने के साथ हर्षोल्लासपुर्वक संपन्न हो गया। इस मौके पर दर्जनों श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से मंदिर प्रांगण में हवन कार्यक्रम में शिरकत करते हुए विश्व शांति महायज्ञ में पूर्णाहुति दी। क्षेत्र की सुख शांति समृद्धि के लिए लोगों ने मंगल कामना की।
काफी संख्या में दूरदराज के भक्त हवन में भाग लेने पहुंचे थे। मंदिर के पुजारी गिरिजा शंकर त्रिपाठी द्वारा वैदिक मंत्रोचार के साथ मां बगलामुखी मंदिर का वार्षिक पूजन संपन्न कराया गया।इस अवसर पर हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने महाप्रसाद ग्रहण किया। मुसाबनी बाजार समिति के अध्यक्ष सरदार राजू सिंह के सौजन्य से मां बगलामुखी मंदिर में भव्य भंडारे का आयोजन किया गया था। बुधवार को महाप्रसाद का वितरण मुसाबनी बाजार समिति के अध्यक्ष सरदार राजू सिंह एवं समाजसेवी तुषार कांत पातर के द्वारा भक्तों के बीच खिचड़ी भोग परोस कर किया गया।
Tags
Musabani