नीमडीह में टेंडर रद्द कर लाभुक समिति के माध्यम से कार्य कराने की मांग जिला मुख्यालय में गूंजी।


सरायकेला (दीपक कुमार दारोघा) : सरायकेला खरसावां जिला अंतर्गत नीमडीह प्रखंड में टेंडर रद्द कर विकास कार्य लाभुक समिति के माध्यम से कराने की मांग जिला मुख्यालय सरायकेला में भी गूंजने लगी। 
नीमडीह प्रखंड उपप्रमुख शेफाली महतो के नेतृत्व में पंचायत समिति सदस्यगण सरायकेला पहुंचे और जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा से समस्या बयां की। उनकी मांग रही कि टेंडर रद्द कर लाभुक समिति के माध्यम से पंचायत में विकास कार्य कराया जाए।


नीमडीह प्रखंड उपप्रमुख शेफाली महतो के नेतृत्व में पंचायत समिति सदस्यगण सरायकेला पहुंचे 



जिला परिषद अध्यक्ष ने पंचायत समिति सदस्यों को किया आश्वस्त।

मौके में जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा ने पंचायत समिति सदस्यों के भावनाओं का आदर करते हुए बीडीयो एवं डीडीसी से बात की और पंचायत समिति सदस्यों को आश्वस्त किया कि लाभुक समिति स्थानीय लोगों के माध्यम से कार्य होगा। उन्होंने उपप्रमुख शेफाली महतो द्वारा की गयी ध्यानाकृष्ट के आलोक में कहा कि जल्द ही नीमडीह प्रखंड का दौरा किया जाएगा। नीमडीह  प्रखंड में अनाज वितरण में गड़बड़ी कस्तूरबा विद्यालय कि समस्या समाधान की दिशा में ध्यान दिया जाएगा। सोना माइंस एरिया का भी अवलोकन किया जाएगा।


Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post