आदित्यपुर थाना अंतर्गत इंदिरा बस्ती में बंद घर में हुए चोरी की घटना में पुलिस को सफलता हाथ लगी।



आदित्यपुर : सरायकेला खरसवां जिला आदित्यपुर थाना अंतर्गत बीते रात हरिओम नगर के इंदिरा बस्ती में बंद घर में हुए चोरी की घटना में पुलिस को सफलता हाथ लगी है। बता दे पुलिस ने इस मामले में 3 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार इंदिरा बस्ती में शीला नाग के बंद पड़े घर का ताला तोड़कर घर मे रहे नगद समेत जेवरात की चोरी की गई थी। इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है। जिनके पास से चुराए गए जेवरात बरामद किए गए हैं और मामले की जांच की जा रही। गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजे गए अभियुक्तों का नाम रहमत कुरैसी व शेख रहमत अली एवम परवीन खातून। वही थाना प्रभारी राजन कुमार ने बताया आये दिन चोरी की घटना को देखते हुए एसपी द्वारा एक स्पेशल टीम गठित की गई है जिससे कि रात्रि 01 बजे से प्रातः 05 बजे तक गठित की गई टीम रोड पर हमेशा चौकन्ना रहेगी जिससे चोरी के घटना पर लगाम लगाने का कार्य करेगी।


बाइट : राजन कुमार आदित्यपुर थाना प्रभारी , सरायकेला खरसावां




Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post