लखनऊ : आज बुधवार केंद्रीय लोक शिकायत एवं जांच संस्थान के नेशनल चेयरमैन गोपाल राय जी द्वारा प्रकाश केशव शुक्ला जी को नेशनल डिप्टी चेयरमैन के पद पर मनोनीत किया गया वरिष्ठ समाजसेवी प्रकाश केशव शुक्ला जी ने कहा कि देश के शोषित,वंचित एवं पीड़ितो की आवाज बनकर उनकी समस्याओं का निराकरण कराया जाएगा। देश के सभी जिलों में कार्यकारिणी का गठन कर संगठन को मजबूत बनाया जाएगा। वरिष्ठ समाजसेवी प्रकाश केशव शुक्ला समाज के प्रति समर्पण एवं सेवाभाव को देखते हुए अति पिछड़े जिले में ब्लाक से लेकर जिला स्तर एवं मण्डल में सुयोग्य पदाधिकारियों का चयन कर पीड़ितों को न्याय दिलाने का कार्य करेंगे।
वहीं नवनियुक्त नेशनल डिप्टी चेयरमैन जी ने कहा की शोषित एवं पीड़ितो की आवाज बनकर प्रदेश के सभी 75 जिलों एवं 18 मण्डलों में जाकर सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों से वार्ता करके उनकी हर समस्या का सम्भव निदान करायेंगे। भ्रष्ट अधिकारियों को चेताते हुए कहा कि वे अपने कार्यशैली में तत्काल सुधार लाकर माननीय प्रधानमंत्री एवं माननीय मुख्यमंत्री जी की सरकार की मंशा के अनुरूप पीड़ितों के साथ न्याय करें। अन्यथा की स्थिति में केन्द्रीय लोक शिकायत एवं जॉच संस्थान भ्रष्ट अधिकारियों की जॉच कर उनके खिलाफ कार्यवाही कराई जाएगी इस मौके पर नेशनल चेयरमैन गोपाल राय जी डिप्टी चेयरमैन सुरेश चंद्र दुबे एवं नवनियुक्त डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन मौजूद रहे।
Tags
National
