सरायकेला : भगवान बिरसा मुंडा जयंती व झारखंड राज्य स्थापना दिवस समारोह में मंत्री चंपाई सोरेन ने सरायकेला को दिया सौगात।
आदिवासी कल्याण व परिवहन मंत्री सोरेन पैलेस के निकट बनी नवनिर्मित अनुमंडल कार्यालय भवन पहुंचे। और फीता काटकर उद्घाटन किया।
इसके साथ ही नई भवन में अनुमंडल कार्यालय का द्वार खोला।इसके पाश्चात्य माननीय मंत्री ने अनुमंडल कार्यालय सरायकेला पहुंच कार्यालय का विधिवत लोकार्पण किया। इस दौरान मुख्य एवं विशिष्ट अतीतगन के द्वारा कार्यालय परिसर का निरीक्षण किया गया।
मंत्री सरायकेला टाउन हॉल भी पहुंचे एवं स्थापना दिवस समारोह में चयनित लाभुकों के बीच परिसंपत्ति का वितरण किया। इससे पहले उन्होंने हेमंत सरकार की उपलब्धि को लेकर जनता को संदेश दिए।
परिसंपत्ति का वितरण
Tags
Saraikela



