सरायकेला थाना प्रभारी के पद पर पुलिस अवर निरीक्षक नीतीश कुमार ने सर्किल इंस्पेक्टर राम अनूप कुमार महतो से लिया प्रभार । उन्होंने कहा कि क्षेत्र को अपराध मुक्त बनाना होगा प्रथम प्राथमिकता । सरायकेला थाना में विगत दिनों हाजत में नाबालिक मोहन मुर्मू की मौत के बाद तत्कालीन थाना प्रभारी मनोहर कुमार को निलंबित कर अंचल निरीक्षक राम अनूप महतो को प्रभार दिया गया था। थाना प्रभारी मनोहर कुमार के तत्काल निलंबित के बाद प्रभारी का पद रिक्त था। जिसे देखते हुए पुलिस अधीक्षक के आदेश पर अवर निरीक्षक नीतीश कुमार को थाना प्रभारी के रूप में पदस्थापना की गई। थाना प्रभारी ने बताया कि क्षेत्र को अपराध मुक्त कराना होगा प्रथम प्राथमिकता ,अपराधिक गतिविधियों को रोका एवं अवैध धंधों को बंद कराया जाएगा ।
मौके पर थाना प्रभारी को अन्य पुलिसकर्मियों ने पुष्पगुच्छ देकर स्वागत एवं अभिनंदन किया।सरायकेला थाना प्रभारी नितेश कुमार