हो समाज सेवानिवृत्त संगठन का वार्षिक अधिवेशन 20 सितंबर को टीआरटीसी गुईरा में

 हो समाज सेवानिवृत्त संगठन का वार्षिक अधिवेशन 20 सितंबर को टीआरटीसी गुईरा में



संतोष वर्मा

चाईबासाः आदिवासी हो समाज सेवानिवृत्त संगठन, चाईबासा का वार्षिक अधिवेशन आगामी 20 सितंबर को टीआरटीसी, गुईरा में आयोजित किया जाएगा। यह निर्णय मंगलवार को आदिवासी हो समाज कला एवं सांस्कृतिक भवन, हरिगुटु में संगठन के अध्यक्ष रामाय पुरती की अध्यक्षता में हुई बैठक में लिया गया।बैठक में संगठन के सामाजिक, शैक्षणिक एवं संगठनात्मक मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। वार्षिक लेखा-जोखा एवं ऑडिट रिपोर्ट की समीक्षा करते हुए संगठन में वित्तीय पारदर्शिता और सुव्यवस्थित लेखा प्रबंधन पर विशेष जोर दिया गया।सरकारी विद्यालयों में मिड-डे मील की गुणवत्ता को लेकर भी सदस्यों ने चिंता जताई। बैठक में विद्यार्थियों को पौष्टिक एवं गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराने तथा इसकी नियमित निगरानी सुनिश्चित करने की आवश्यकता पर बल दिया गया।वार्षिक अधिवेशन के एजेंडे पर चर्चा करते हुए सदस्यों के हित में एकमुश्त कल्याण राशि और मिसलेनियस फंड का प्रावधान संगठन की नियमावली में शामिल करने का निर्णय लिया गया। इसके लिए आवश्यक प्रस्ताव तैयार करने तथा नियमावली में संशोधन के लिए समिति गठित करने पर सहमति बनी।बैठक में संगठन की आगामी गतिविधियों, सदस्य कल्याण तथा संगठन को अधिक प्रभावी, पारदर्शी एवं जनोपयोगी बनाने पर भी विचार-विमर्श हुआ। सदस्यों ने आपसी सहयोग और समन्वय के साथ संगठन को और मजबूत बनाने का संकल्प लिया।

बैठक में सचिव चंद्रमोहन बिरुवा, उपाध्यक्ष रामसिंह होनहागा, सहसचिव जयसिंह कुंटिया, कोषाध्यक्ष कंडेराम बिरुली, सलाहकार कृष्णचंद्र बिरुली, राम बलि सिंकू, प्रताप सिंह बिरुली, लखींद्र पिंगुवा, सुधीर सवैंया, अनन्त कुमार सिकू, सुभाष सिंकू, केरसे देवगम, गौरी शंकर पाड़ेया, हरीश बानरा, नरेश केराई, सागर बिरुआ, सुरेश चंद्र देवगम, विश्वजीत दोराईबुरु, सत्यनारायण बिरुवा, मंगल सिंह कुन्टिया, बागुन बोदरा, केरा बिरुआ, नारायण पुरती, गुरूचरण बिरुवा, राम सिंह सोय सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post