मनोहरपुर में इंग्लिश वाइन दुकान पर हंगामा, बोतलों से हमला; दो घायल

 मनोहरपुर में इंग्लिश वाइन दुकान पर हंगामा, बोतलों से हमला; दो घायल

 santosh verma

Chaibasa:  मनोहरपुर के पुराना लकड़ी डिपो के समीप स्थित इंग्लिश वाइन शॉप में रविवार को शराब को लेकर जमकर हंगामा हुआ। विवाद इतना बढ़ गया कि वाइन सेलर और ग्राहक के बीच मारपीट की नौबत आ गई।प्राप्त जानकारी के अनुसार, किसी बात को लेकर हुए विवाद के दौरान दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर वाइन की बोतलों से हमला कर दिया। इस घटना में नंदपुर निवासी ग्राहक बबलू महतो के माथे पर गंभीर चोट आई, जबकि वाइन सेलर रिंटू कुमार के दाहिने हाथ में गंभीर चोटें लगी हैं।घटना के बाद दोनों घायलों को उपचार के लिए मनोहरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां उनका इलाज किया गया।*सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच-पड़ताल शुरू कर दी। हालांकि, समाचार लिखे जाने तक किसी भी पक्ष की ओर से प्राथमिकी दर्ज नहीं कराई गई थी।पुलिस सूत्रों के अनुसार, यदि किसी पक्ष द्वारा मामला दर्ज कराया जाता है तो नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post