कोल्हान में BKMS संगठन विस्तार की जिम्मेदारी संजय गोराई को सौपी गई


रांची: रांची में डुमरी विधायक आवास पर भारतीय क्रांतिकारी मजदूर संघ (BKMS) की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन के महामंत्री जयराम कुमार महतो और केंद्रीय अध्यक्ष अजय कुमार महतो मौजूद रहे, जहां मजदूरों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई।

बैठक के दौरान यह जानकारी दी गई कि कोल्हान क्षेत्र में संगठन के विस्तार की जिम्मेदारी JLKM के केंद्रीय संगठन मंत्री संजय गोराई को दी गई है। उन्हें औपचारिक रूप से अल्टीमेटम लेटर सौंपते हुए संगठन को मजबूत करने का दायित्व सौंपा गया।

इस मौके पर संजय गोराई ने कहा कि अब पहले से दोगुनी रफ्तार से संगठन विस्तार का कार्य किया जाएगा। उन्होंने औद्योगिक क्षेत्रों के प्रबंधन को चेतावनी देते हुए कहा कि मजदूरों का शोषण किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि मजदूरों के अधिकारों की रक्षा के लिए संगठन मजबूती से आवाज उठाएगा और कोल्हान क्षेत्र में मजदूरों को संगठित कर उनकी समस्याओं के समाधान के लिए लगातार संघर्ष किया जाएगा।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post