नगर परिषद अध्यक्ष नितिन प्रकाश ने की उपायुक्त से शिष्टाचार भेंट, नगर के विकास मे हर संभव सहयोग का मिला आश्वासन

 नगर परिषद अध्यक्ष नितिन प्रकाश ने की उपायुक्त से शिष्टाचार भेंट, नगर के विकास मे हर संभव सहयोग का मिला आश्वासन



संतोष वर्मा

Chaibasaःआज नगर परिषद्, चाईबासा के अध्यक्ष श्री नितिन प्रकाश ने उपायुक्त श्री चन्दन कुमार से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान नगर के समग्र एवं सर्वांगीण विकास से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।

अध्यक्ष नितिन प्रकाश ने शहर के आधारभूत ढांचे के सुदृढ़ीकरण, स्वच्छता व्यवस्था में सुधार, जल निकासी, पेयजल आपूर्ति, सड़क निर्माण तथा अन्य नागरिक सुविधाओं के उन्नयन हेतु उपायुक्त महोदय से सहयोग का आग्रह किया। उन्होंने नगर के विकास को गति देने के लिए प्रशासन एवं नगर परिषद् के बीच समन्वय की आवश्यकता पर भी बल दिया।

उपायुक्त चन्दन कुमार ने नगर के सभी  विकास कार्यों में पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन नगर के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है तथा सभी आवश्यक योजनाओं एवं कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाया जाएगा।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post