झारखंड कैबिनेट द्वारा जेएलएन कॉलेज के नये भवन निर्माण की मंजूरी मिलने युवा कांग्रेस ने मुख्यमंत्री और झारखंड कैबिनेट का जताया आभार

 झारखंड कैबिनेट द्वारा जेएलएन कॉलेज के नये भवन निर्माण  की मंजूरी मिलने युवा कांग्रेस ने मुख्यमंत्री और झारखंड कैबिनेट का जताया आभार











विद्यार्थियों और युवा कांग्रेस संगठन की बहुप्रतीक्षित मांग पूरी हुई- प्रीतम बांकिरा

संतोष वर्मा

Chaibasaःगुरूवार को झारखंड कैबिनेट की बैठक में जेएलएन कॉलेज चक्रधरपुर के नये भवन निर्माण के लिए प्रशासनिक मंजूरी मिलने पर युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रीतम बांकिरा ने माननीय मुख्यमंत्री और झारखंड कैबिनेट का आभार व्यक्त किया है।प्रीतम बांकिरा ने कहा कि जेएलएन कॉलेज नये भवन‌ निर्माण की मांग विद्यार्थी वर्ग और युवा कांग्रेस संगठन पिछले कई वर्षों से कर रही थी और कल आखिरकार झारखंड कैबिनेट ने नये भवन निर्माण की मंजूरी दे दी जिससे विद्यार्थियों की बहुप्रतीक्षित मांग पूरी हुई।नये भवन निर्माण होने से लगभग 10 प्रखंड के लगभग हजारों विद्यार्थियों को इसका लाभ मिलेगा क्योंकि वर्तमान में क्लासरूम की कमी होने के कारण कई विद्यार्थी उच्च शिक्षा से वंचित हो रहे थे।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post