शहर की सरकार चुनने को लेकर चाईबासा,चक्रधरपुर नगरपालिका क्षेत्र में मतदान कार्य हुआ शुरू

 शहर की सरकार चुनने को लेकर चाईबासा,चक्रधरपुर नगरपालिका क्षेत्र में मतदान कार्य हुआ शुरू



चाईबासा नगर परिषद एवं चक्रधरपुर नगर परिषद क्षेत्र के सभी 87 मतदान केंद्रों पर सुबह 7:00 से मतदान प्रक्रिया हुआ प्रारंभ 



उपायुक्त चंदन कुमार एवं पुलिस अधीक्षक अमित रेनू के द्वारा संयुक्त रूप से सभी प्रक्रियाओं पर निगरानी रखी जा रही है



सभी मतदान केंद्र सीसीटीवी कैमरा की निगरानी में हैं, जिनका टेलीकास्ट जिला स्तरीय कंट्रोल रूम में हो रहा है



चाईबासा में 36,400 हजार मतदाता व चक्रधरपुर नगर परिषद क्षेत्र में करीब 45000 मतदाता करेगें मतदान

सुबह से ही मतदान करने के लिए कतार बद्द खड़ी है महिलाएंव पुरूष

संतोष वर्मा

Chaibasaःनगरपालिका (आम) निर्वाचन- 2026 के तहत आज 23 फरवरी 2026, मतदान तिथि को पश्चिमी सिंहभूम जिला अंतर्गत चाईबासा नगर परिषद एवं चक्रधरपुर नगर परिषद क्षेत्र के सभी 87 मतदान केंद्रों पर सुबह 7:00 से मतदान प्रक्रिया प्रारंभ हुआ है। मतदान प्रारंभ होने के साथ ही मतदाताओं के द्वारा लाइन बद्ध होकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया जा रहा है। स्वच्छ एवं निष्पक्ष मतदान प्रक्रिया का संचालन सुनिश्चित करने एवं समस्त कार्यवाही पर सतत निगरानी रखने हेतु जिला समाहरणालय के सभागार में जिला स्तरीय कंट्रोल रूम अधिष्ठापित है। जहां सुबह से जिला निर्वाचन पदाधिकारी(नगरपालिका) -सह- उपायुक्त चंदन कुमार एवं पुलिस अधीक्षक अमित रेनू के द्वारा संयुक्त रूप से सभी प्रक्रियाओं पर निगरानी रखी जा रही है। जिले के दोनों नगर परिषद क्षेत्र स्थित सभी मतदान केंद्र सीसीटीवी कैमरा की निगरानी में हैं, जिनका टेलीकास्ट जिला स्तरीय कंट्रोल रूम में हो रहा है।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post