जिला निर्वाचन पदाधिकारी -सह- उपायुक्त चंदन कुमार के नेतृत्व में मतदाता प्रतिज्ञा का प्रतिज्ञापन का किया गया आयोजन

 जिला निर्वाचन पदाधिकारी -सह- उपायुक्त चंदन कुमार के नेतृत्व में मतदाता प्रतिज्ञा का प्रतिज्ञापन का किया गया आयोजन



संतोष वर्मा

Chaibasaः16वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस-2026 के उपलक्ष्य पर गुरूवार को पश्चिमी सिंहभूम जिला समाहरणालय स्थित सभागार में जिला निर्वाचन पदाधिकारी -सह- उपायुक्त चंदन कुमार के नेतृत्व में मतदाता प्रतिज्ञा का प्रतिज्ञापन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सभागार में मौजूद उप विकास आयुक्त उत्कर्ष कुमार, अपर उपायुक्त प्रवीण केरकेट्टा, जिला भू अर्जन पदाधिकारी श्रीमती लिली एनोला, उप निर्वाचन पदाधिकारी बंधन लॉन्ग, सदर चाईबासा अनुमंडल पदाधिकारी संदीप अनुराग, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बहामन टूटी सहित निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, जिला स्तरीय पदाधिकारी, सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, समाहरणालय सहकर्मी व अन्य के द्वारा, लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था रखते हुए यह शपथ लिया गया कि हम अपने देश की लोकतांत्रिक परंपराओं की मर्यादाओं को बनाए रखेंगे तथा स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखते हुए निर्भीक होकर धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना, सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post