SARAIKELA: आदित्यपुर के श्रीनाथ विश्वविद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय श्रीनाथ हिंदी महोत्सव का दूसरा दिन हर्षोल्लास के साथ संपन्न


Saraikela: आदित्यपुर स्थित श्रीनाथ विश्वविद्यालय में आयोजित नवां अन्तर्राष्ट्रीय श्रीनाथ हिंदी महोत्सव अपने दूसरे दिन पूरे उत्साह और रंगारंग कार्यक्रमों के साथ संपन्न हुआ। महोत्सव के दूसरे दिन हिंदी की प्रशासनिक, न्यायिक और सामाजिक भूमिका पर गंभीर मंथन देखने को मिला। महोत्सव के दूसरे दिन विद्यार्थियों के लिए सांस्कृतिक, विज्ञान और तकनीक से जुड़ी कई प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, वहीं नृत्य नाटिका, लघु नाटिका और रंगोली जैसी प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया।


कार्यक्रम के दौरान आयोजित चिंतन–मनन सत्र में “प्रशासनिक कार्यों में हिंदी की प्रासंगिकता और प्रभाव” विषय पर चर्चा हुई। इस सत्र में वरीय पुलिस अधीक्षक, पूर्वी सिंहभूम पीयूष पांडेय, 37 बटालियन एनसीसी के कमांडिंग ऑफिसर विनय आहूजा और सुप्रीम कोर्ट की अधिवक्ता संस्कृति मिश्रा ने अपने विचार रखे। उन्होंने यह भी कहा कि तनावपूर्ण परिस्थितियों में यदि प्रशासन जनता से उनकी अपनी भाषा में संवाद करता है, तो समस्याओं का समाधान जल्दी और शांतिपूर्ण तरीके से हो जाता है। वहीं न्यायिक व्यवस्था में हिंदी की भूमिका पर बोलते हुए अधिवक्ता संस्कृति मिश्रा ने कहा कि ई-कोर्ट और ऑनलाइन याचिकाओं में अभी भी अंग्रेज़ी का वर्चस्व बना हुआ है।

इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति एस एन सिंह ने कहा कि हिंदी भाषा के प्रचार-प्रसार के लिए श्रीनाथ विश्वविद्यालय द्वारा किया जा रहा यह प्रयास सराहनीय है और यह महोत्सव विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का एक सशक्त मंच प्रदान करता है।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post