घाटशिला: सुरदा वेल्फेयर मैदान में यंग बॉयज क्लब की ओर से प्रथम वर्ष दो दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का भव्य आयोजन किया गया है। खेल प्रेमियों में इस आयोजन को लेकर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।
इस फुटबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ विधिवत भूमिपूजन के साथ किया गया। वहीं मैच का उद्घाटन आदिम जनजाति उत्थान मंच के जिला अध्यक्ष लोविन सबर एवं धानो मुरमू के द्वारा फुटबॉल को किक मारकर किया गया, जिसके साथ ही टूर्नामेंट का आधिकारिक आगाज़ हुआ।
इस मौके पर झारखंड मुक्ति मोर्चा के सोशल मीडिया प्रभारी गोरांग माहली, सुभाष मुरमू, सोहदा टोला प्रधान विराम टुडू समेत यंग बॉयज क्लब के सदस्य सुनील मिरडी, गणेश सोरेन, चामरू टुडू, ठाकुर टुडू, आकाश मुरमू, लखन सोरेन, गजेंद्र टुडू, पिथो मारडी, डॉक्टर हांसदा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
आयोजकों ने बताया कि इस टूर्नामेंट का उद्देश्य युवाओं को खेल के प्रति प्रोत्साहित करना और क्षेत्र में खेल प्रतिभाओं को आगे लाना है। टूर्नामेंट को सफल बनाने में यंग बॉयज क्लब के सदस्यों का विशेष योगदान रहा।

