स्वास्थ्य उपकेंद्र कब तक चालू होगा विधायक जी — महेंद्र जामुदा

 स्वास्थ्य उपकेंद्र कब तक चालू होगा विधायक जी — महेंद्र जामुदा



ग्रामीणों ने ग्राम सभा में उठाई सड़क, पुल, नेटवर्क और स्वास्थ्य सेवाओं की समस्या



santosh verma 

Chaibasa ःचाईबासा, सदर प्रखंड के पंडावीर पंचायत अंतर्गत छोटा बकाऊ गांव में रविवार को एक ग्राम सभा का आयोजन किया गया। ग्राम सभा की अध्यक्षता ग्राम के मुण्डा बुढ़ाय सिंह सवैया और जितरा सवैया ने संयुक्त रूप से की। बैठक में पंचायत की मुखिया मोटाए बोयपाई भी मौजूद रहीं।ग्राम सभा में ग्रामीणों ने गांव की विभिन्न मूलभूत समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की। ग्रामीणों ने बताया कि छोटा बकाऊ तक पहुंचने वाली सड़क अत्यंत जर्जर अवस्था में है, जिसके कारण आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। साथ ही, पहाड़ी नाला पर पुल निर्माण कार्य वर्षों से केवल नापी तक ही सीमित है, निर्माण कार्य अब तक शुरू नहीं हो सका है।



ग्रामीणों ने यह भी शिकायत की कि गांव में टावर तो लगा हुआ है, लेकिन नेटवर्क की सुविधा नहीं मिलने से किसी भी आपात स्थिति में सूचना देना कठिन हो जाता है। इसके अलावा, पिछले दो महीनों से गांव में सईया (स्वास्थ्य सहायिका) का चयन नहीं हुआ है, जिसके चलते गर्भवती महिलाओं को स्वास्थ्य सुविधाओं से वंचित रहना पड़ रहा है।पंचायत के पेटा पीटी गांव में स्वास्थ्य उपकेंद्र तो बन चुका है, लेकिन अब तक चालू नहीं हो सका है। ग्रामीणों ने इस मुद्दे पर नाराजगी जताते हुए कहा कि “विधायक जी बताएं, आखिर यह स्वास्थ्य उपकेंद्र कब तक शुरू होगा?”मौके पर उपस्थित समाजसेवी रमेश बालमुचू और अधिवक्ता महेंद्र जामुदा ने आश्वासन दिया कि ग्रामीणों की इन सभी समस्याओं को जिला प्रशासन और सरकार तक पहुंचाया जाएगा। उन्होंने कहा कि उपायुक्त महोदय को लिखित आवेदन देकर शीघ्र समाधान की मांग की जाएगी।इस अवसर पर प्रधान तमसोय, गोविंद तुबिद,  हरीश तामसोय, अर्जुन बोयपाई सहित कई ग्रामीण उपस्थित थे।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post