खिलाड़ियों के मान सम्मान को लेकर कई अवसर प्रदान कर रही झारखंड सरकार : मंत्री दीपक बिरुवा

खिलाड़ियों के मान सम्मान को लेकर कई अवसर प्रदान कर रही झारखंड सरकार : मंत्री दीपक बिरुवा



केटीएफसी केलेंडे टूंगलुई की ओर से आयोजित दो दिवसीय फुटबॉल खेल प्रतियोगिता का फाइनल सह समापन

बिपिन एफसी  ने सोनापोसी एफसी को हराकर बना चैंपियन

santosh verma

Chaibasaःझींकपानी प्रखंड के केटीएफसी केलेंडे टूंगलुई की ओर से आयोजित दो दिवसीय फुटबॉल खेल प्रतियोगिता का फाइनल सह समापन रविवार को हुआ। समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में माननीय मंत्री श्री दीपक बिरुवा शामिल हुए। जिनके हाथों विजेता एवं उपविजेता टीमों को पुरस्कृत किया गया। प्रतियोगिता का फाइनल मैच बिपिन एफसी  बनाम सोनापोसी एफसी के बीच खेला गया। जिसमें बिपिन एफसी  ने सोनापोसी एफसी को हराकर विजेता बनने का गौरव प्राप्त किया। इसके पहले माननीय मंत्री जी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर एवं फुटबॉल को किक मारकर फाइनल मैच का शुभारंभ किया। इस दौरान मुख्य अतिथि ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा खेल में भी असीम संभावनाएं हैं। खिलाड़ियों के मान सम्मान हेतु झारखंड सरकार कई अवसर प्रदान कर रही है। खिलाड़ी नशे से दूर रहकर खेल के प्रति एक लक्ष्य निर्धारित कर मेहनत और लगन से खेले सफलता जरूर मिलेगी। विजेता टीम बिपिन एफसी को 10000+खस्सी, उपविजेता टीम सोनापोसी एफसी को 8000+खस्सी, तृतीय स्थान टीम संकट मोचन चाईबासा एफसी को 5000+खस्सी एवं चौथे स्थान पर रही कातीगुटु एफसी को 4000 +खस्सी पुरस्कार स्वरूप प्रदान किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में दुर्गा चरण गोप, अमित सवैया, गोलू गोप, छोटा सवैया, हगर, बबली, सुरेश, कर्मा , रमेश, विनोद, बिहारी, मंत्री, जुरिया समेत कमिटी के अन्य पदाधिकारियों एवं सदस्यों का योगदान सराहनीय रहा।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post