कांड्रा/कामदेव कुमार: सरायकेला-खरसावां जिले के पिंडराबड़ाबेड़ा स्थित आजाद क्लब फुटबॉल मैदान में दो दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ हुआ। आजाद क्लब पिंडराबड़ाबेड़ा की ओर से आयोजित इस टूर्नामेंट का उद्घाटन शनिवार को किया गया। इस मौके पर क्लब के अध्यक्ष पवन हांसदा ने बताया कि टूर्नामेंट में कुल 16 टीमें हिस्सा ले रही हैं, जिनमें पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां सहित सुदूर इलाकों की टीमें शामिल हैं।
उन्होंने बताया कि टूर्नामेंट के पहले दिन कई रोमांचक मुकाबले खेले गए, जिनमें गोरखा, गोरखा स्कूटी कटिंग जैसी टीमों ने शानदार प्रदर्शन किया। पवन हांसदा ने कहा कि खेल के माध्यम से युवा पीढ़ी को एकजुट करने और ग्रामीण प्रतिभाओं को मंच देने का यह प्रयास है।
उन्होंने यह भी बताया कि रविवार को टूर्नामेंट के समापन के अवसर पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाएगा, जिसमें स्थानीय कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे।
आजाद क्लब पिंडराबड़ाबेड़ा के अध्यक्ष, पवन हांसदा, ने कहा “यह टूर्नामेंट हमारे इलाके के युवाओं के लिए एक बड़ा मंच है। हम चाहते हैं कि ग्रामीण खिलाड़ी भी आगे बढ़ें और खेलों के माध्यम से समाज में एकता का संदेश दें।”




