Saraikela No-entry: छठ पर्व पर सरायकेला जिले में नो-एंट्री और वन-वे यातायात व्यवस्था लागू


सरायकेला-खरसावां: लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर सरायकेला-खरसावाँ जिला प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुगम आवागमन के लिए विशेष ट्रैफिक नियंत्रण व्यवस्था लागू की है। जिला परिवहन पदाधिकारी ने इसके लिए आदेश जारी किए हैं।

सरायकेला-खरसावाँ जिले में छठ महापर्व के दौरान ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए कई इलाकों में नो-एंट्री और वन-वे व्यवस्था लागू रहेगी। जिला परिवहन पदाधिकारी द्वारा जारी आदेश के अनुसार - 

दिनांक 27 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे से रात 10 बजे तक, तथा 28 अक्टूबर को सुबह 2 बजे से 10 बजे तक,
निम्न स्थानों पर सभी प्रकार के मालवाहक वाहनों का परिचालन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा —

  • सरायकेला थाना अंतर्गत चाईबासा रोड, भाजपा कार्यालय के पास
  • खरसावाँ रोड स्थित विरसात चौक के पास
  • राजनगर बायपास मोड़
  • कांड्रा थाना क्षेत्र स्थित मिठडीबेड़ा टोल प्लाजा के पास

वहीं, कांड्राबेड़ा से शहरबेड़ा मार्ग पर 27 अक्टूबर को दोपहर 1 बजे से रात 8 बजे तक और 28 अक्टूबर को सुबह 3 बजे से 10 बजे तक
सभी मालवाहक वाहनों के लिए वन-वे ट्रैफिक सिस्टम लागू रहेगा।

प्रशासन ने आम नागरिकों और वाहन चालकों से अपील की है कि वे निर्धारित समय में इन आदेशों का पालन करें, ताकि छठ घाटों की ओर जाने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

आस्था के पर्व छठ के दौरान प्रशासन की ये पहल श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुगम यातायात सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।


जोहार मीडिया में खबर प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें - 7488118947


नीचे दिए गए लिंग पर क्लिक कर जोहार मीडिया ग्रुप से जुड़े -👇👇👇

Click Here

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post