नबालिग से दुष्कर्म के आरोप में जगन्नाथपुर पुलिस नें पांच दरिंदों को भेजा जेल

 नबालिग से दुष्कर्म के आरोप में जगन्नाथपुर पुलिस नें पांच दरिंदों को भेजा जेल 



मामला मुण्डूई में बदना पूजा देख भाई के साथ लौट रही नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म करने का

santosh verma

Chaibasa ः जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के गुमरिया गांव के एक नाबालिग लड़की के साथ मुण्डूई मैदान बदना पूजा देखने आई एक नबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने के अरोप में पाँच अरोपियों को जगन्नाथपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर रविवार को चाईबासा मंडल कारा भेज दिया।इस संबंध में जगन्नाथपुर थाना प्रभारी अविनाश हेब्रम ने बताया कि शुक्रवार रात अहले सुबह करीब 2:30 से 3: बजे पीड़िता मुंडुई गांव से अपने भाई के साथ झूमर देखकर अपने घर लौट रही थी। लौटने के दौरान देर रात रास्ते में कुछ बदमाशों ने उसके भाई को चाकु का भाय दिखाकर भाई को भगा दिया।और नाबलिग लड़की को पकड़कर कुछ दुर मुंडुई फुटबाॅल मैदान स्थित सभी पांचो ने मिलकर बारी-बारी से सामूहिक दुष्कर्म किया।इस संबंध में पीड़िता लड़की के पिता के द्बारा आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। इसके बाद जगन्नाथपुर पुलिस ने मात्र 12 घंटे में त्वरित कार्रवाई करते हुए चाईबासा पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एक टीम गठित कर आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए छापामारी अभियान चलाया गया। छापामारी अभियान में आरोपियों जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र व उड़ीसा बॉर्डर में छुपे हुए थे जिसमें छापामारी दलों ने एक-एक करके सभी को गिरफ्तार कर जगन्नाथपुर थाने में रखा और रविवार को सभी आरोपियों का मेडिकल जांच करने के बाद जेल भेज दिया.

इन अरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

1. मनोज सरदार उर्फ बिडियो उम्म्र करीब 32 वर्ष पित्ता स्व० गुरबा सरदार ग्राम मुंडई

2. सरदार रवि, उम्र करीब, 33 वर्ष पिता स्वः) सुखलाल सरदार ग्राम कोंडरकोड़ा,

3. छोटेराय नैना सरदार कैप्सूल उम्र करीब 30 वर्ष पे0 स्व0 रघुनाथ सरदार सा0 मुंडाई,

4. देशराज सरदार उम्र करीब 28 वर्ष पे0 परमेश्वर सरदार सा० मुण्डई चारो थाना जगन्नाथपुर जिला प० सिहंभूम चाईबासा ।

5.चोचो उर्फ परमेश्वर सरदार 29 वर्ष 

छापामारी दल में शामिल पदाधिकारी का नाम:-

1. अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राफेल मुर्मू

2. पुलिस निरीक्षक, वासुदेव मुंडा

3. थाना प्रभारी अविनाश हेम्ब्रम

4. पु०अ०नि० विश्वनाथ हेम्ब्रम

5. स0अ0नि0 ​​राजू सोय

6.शसस्त्र बल

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post